विज्ञापन

बीजेपी सांसद के लुंगी वाले बयान पर दक्षिण भारतीय सांसदों का प्रदर्शन, कहा- ये हमारी पहचान

केरल से सांसद जॉन ब्रिटास का आरोप है कि सोमवार को टैक्स से जुड़े मामले पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुष्मिता देव ने उनको लुंगीवाला कहकर अपमानित किया.

बीजेपी सांसद के लुंगी वाले बयान पर दक्षिण भारतीय सांसदों का प्रदर्शन, कहा- ये हमारी पहचान
बीजेपी सांसद की लुंगी वाले कमेंट पर दक्षिण भारतीय विपक्षी सासंदों का विरोध प्रदर्शन
  • बीजेपी सांसद सुष्मिता देव की केरल सांसद जॉन ब्रिटास पर लुंगीवाली टिप्पणी से दक्षिण भारतीय सांसद नाराज हैं
  • दक्षिण भारतीय विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर विरोध-प्रदर्शन कर बीजेपी सांसद की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की
  • केरल सांसद का आरोप है कि सुष्मिता देव ने क्षेत्रीय पहचान के आधार पर उनका अपमान किया
नई दिल्ली:

राज्यसभा में दो दिन पहले बीजेपी सांसद सुष्मिता देव के केरल के सांसद पर लुंगीवाली टिप्पणी को लेकर दक्षिण भारतीय सांसद नाराज हैं. विपक्षी दक्षिण भारतीय विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर बुधवार को संसद के मकर द्वार पर विरोध-प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लिए सांसदों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया. बीजेपी सांसद की उस टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा हुआ. केरल से राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने बीजेपी सांसद के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया. वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के लिए भी बुलाया.

बीजेपी सांसद सुष्मिता देव पर क्या है आरोप?

 सांसद संजय सिंह ने कहा कि सांसद जॉन ब्रटास के लुंगी पहनने पर सांसद सुष्मिता ने लुंगीवाला, लुंगीवाला कहकर उनको अपमानित किया. वहीं केरल से सांसद जॉन ब्रिटास का आरोप है कि सोमवार को टैक्स से जुड़े मामले पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुष्मिता देव बार-बार उनके भाषण में बाधा डाल रही थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्षेत्रीय और सांस्कृतिक पहचान के जरिए निशाना बनाया

बीजेपी सांसद ने उनको 'लुंगीवाला' भी कहा. केरल सांसद ने कहा कि वह सदन में बैठे हुए थे. तभी बीजेपी सांसद मुझे परेशान कर रही थीं. मैंने उनसे कहा कि आपका पीछे बैठने का कोई काम नहीं है, क्यों कि यह आपकी सीट नहीं है. इस पर उन्होंने मुझे लुंगीवाला, लुंगीवाला कहना शुरू कर दिया. उनका आरोप है है कि सदन के कामकाज के दौरान एक सांसद को उनकी क्षेत्रीय और सांस्कृतिक पहचान के जरिए निशाना बनाया गया. उन्होंने भाषा, क्षेत्र और पारंपरिक पहनावे के आधार पर सदन में किसी भी सदस्य को निशाना बनाना गलत है. 

Latest and Breaking News on NDTV

'लुंगी दक्षिण भारतीयों का पारंपरिक पहनावा'

सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि लुंगी लाखों लोगों, खासकर दक्षिण भारतीयों का पारंपरिक पहनावा है. उन्होंने कहा कि इस शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल दक्षिण भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिए किया जाता रहा है. सांसद ने 1960 और 1970 के दशक में मुंबई में दक्षिण भारतीयों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का जिक्र किया और कहा कि उस दौर में 'लुंगीवाला' और ‘मद्रासी' जैसे शब्द अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल किए जाते थे. 

ये भी पढ़ें-विपक्ष आए चर्चा करे, मैं कल 3 बजे तक हर सवाल का जवाब देने को तैयार हूं... अमित शाह की चुनौती 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session, Kerala MP, Sushmita Dev, Sushmita Dev Kaun Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com