दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दो ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो रेन कोट पहनकर बच्चों की खिलौने वाली पिस्टल की मदद से लूटपाट करते थे. पुलिस के मुताबिक इनके टारगेट पर कैश फॉर गोल्ड की दुकानें हुआ करती थीं. इन्हें लगता था कि ऐसी दुकानों पर कैश जरूर रहता है. पुलिस का कहना है कि लूट का यह तरीका इन दोनों बदमाशों ने यूट्यूब और टीवी पर क्राइम शो देखने के बाद अपनाया.
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक लूटपाट करने से पहले ये लोग रेनकोट पहनकर मुंह पर मास्क लगा लेते, हेलमेट पहनते और फिर गलत नंबर प्लेट की स्कूटी पर बैठकर टॉय गन लेकर कैश फॉर गोल्ड की दुकान में लूटपाट करने पहुंच जाते. पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उनके पास से दो टॉय गन, रेनकोट और वह स्कूटी भी बरामद की जिस पर बैठकर वारदात को अंजाम देने जाया करते थे. पकड़ में आए आरोपियों के नाम धीरज और पंकज हैं. एक बिहार के मधुबनी के रहने वाला है जबकि दूसरा करनाल का रहने वाले है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, अलकायदा के नाम से आया ईमेल
बीती 30 जुलाई को दिल्ली पुलिस को एक शिकायत मिली कि ग्रेटर कैलाश इलाके में रेनकोट पहनकर आए दो युवकों ने कैश फॉर गोल्ड की दुकान में लूटपाट की और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने जब केस की जांच शुरू की तो पता लगा कि दोनों ने रेन कोट पहन रखा था, मास्क और हेलमेट भी लगा रखा था. दोनों के पास पिस्टल थी और जिस सफेद रंग की स्कूटी से वह मौका ए वारदात पर पहुंचे थे, उसका नंबर प्लेट गलत था. पुलिस समझ गयी कि लुटेरे बेहद शातिर हैं.
आरोपियों तक पहुंचने के लिए मैदानगढ़ी पुलिस थाने की टीम ने ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर जैसे बाजारों में सफेद स्कूटी की तलाश शुरू की, खासकर उस स्कूटी की जिस पर रेनकोट पहनकर कोई घूम रहा हो. लूटपाट को अंजाम देकर जब आरोपी वापस जा रहे होते तो रास्ते में ही वह अपने कपड़े बदल देते ताकि पुलिस उन तक न पहुँच सके. कई सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को पता लगा कि यह दोनों आरोपी बदरपुर इलाके से स्कूटी पर बैठकर लूटपाट को अंजाम देने आते हैं.
पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरज करनाल का रहने वाला है. उसे पानीपत से गिरफ्तार किया गया. पंकज को नोएडा से गिरफ्तार किया गया, वह बिहार के मधुबनी का रहने वाला है. दोनों वारदात करने के लिए बदरपुर चौक पर मिलते थे और वारदात के बाद अपने-अपने घर लौट जाते थे. दोनों को एसएचओ मैदानगढ़ी जतन सिंह की टीम ने पकड़ा.
पंकज और धीरज जब पकड़े गए तो पुलिस को उनके पास से दो टॉय गन मिली. जिसके बाद यह साफ हुआ कि यह दोनों आरोपी टॉय गन से डराकर लूटपाट किया करते थे. ये बिल्कुल असली दिखती थी. पुलिस ने इनके पास से लूटपाट के कुछ सामान भी बरामद किए हैं. आरोपियों ने 2021 में कालका जी इलाके में एक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं