- सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
- गीतांजलि आंग्मो ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करने की मांग की है.
- सोनम वांगचुक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने यही से हड़ताल जारी रखी है.
सोनम वांगचुक फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी लगाई है. उनका कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है. बता दें कि सोनम वांगचुक अस्पताल से भी अपनी हड़ताल कर रहे हैं. उनकी भूख हड़ताल का रविवार को 22वां दिन है. फिलहाल अस्पताल में उन्होंने ड्रिप या किसी भी तरह की दवा लेने से मना कर दिया है. जंतर-मंतर पर हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार की सुबह उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था.
'सफदरजंग अस्पताल पर पर भरोसा नहीं'
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा 'उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है, यह एक गैरकानूनी डिटेंशन जैसा है, यहां से उनके पति को जल्द ही प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा.' सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट से आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की है. इस बीच रविवार सुबह सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट जारी किया था. जिसमें उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है. सोनम वांगचुक ने अस्पताल से ही हड़ताल जारी रखने की बात कही है. बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर आगे भी अपडेट जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः जानें कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो,जो पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं
सोनम वांगचुक की हड़ताल जारी रहेगी: गीतांजलि आंग्मो
गीतांजलि आंग्मो का कहना है कि 'सोनम वांगचुक वह अभी भी भूख हड़ताल पर हैं, कोई तरल पदार्थ नहीं ले रहे हैं. सिर्फ पानी और नमक. सफदरजंग अस्पताल का कहना है कि उनके पोटेशियम का स्तर बहुत कम हो गया है. एंगमो ने कहा कि वे अस्पताल से छुट्टी की औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे वांगचुक को या तो घर ले जा सकें या किसी ऐसे अस्पताल में ले जा सकें जिस पर उन्हें भरोसा हो'
फिलहाल सोनम वांगचुक का मामला देशभर में चर्चा में है. वह 21 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए थे. शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उन्हें उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. लेकिन उन्होंने अस्पताल से भी हड़ताल जारी रखने की बात कही है. सोनम वांगचुक की पत्नी फिलहाल उनके साथ ही है.
ये भी पढ़ेंः हॉस्पिटल से भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, पत्नी ने की भावुक अपील; डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं