विज्ञापन

हॉस्पिटल से भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, पत्नी ने की भावुक अपील; डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत?

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली ने भी देशवासियों के नाम एक संदेश जारी किया है. उन्होंने लोगों से वांगचुक के समर्थन में साथ खड़े रहने और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. गीतांजलि ने कहा कि सोनम ने हॉस्पिटल में भी अनशन जारी रखा है.

हॉस्पिटल से भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, पत्नी ने की भावुक अपील; डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत?
पति सोनम वांगचुक के साथ जंतर-मंतर के धरनास्थल पर उनकी पत्नी गीतांजली आंग्मो.
PTI
  • जंतर-मंतर से सफदरजंग हॉस्पिटल शिफ्ट किए जाने के बाद भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी है.
  • डॉक्टरों ने उनके शरीर में पानी की कमी बताते हुए तुरंत इलाज शुरू करने की बात कही है.
  • हालांकि उनकी पत्नी ने कहा कि हॉस्पिटल से भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी है.
नई दिल्ली:

Sonam Wangchuk Hunger Strike: जंतर-मंतर से सफदरजंग हॉस्पिटल शिफ्ट किए जाने के बाद भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी है. शनिवार सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों के परामर्श का हवाला देते हुए सोनम वांगचुक को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया था. जहां भर्ती कर उनका इलाज जारी है. इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि सोनम वांगचुक हॉस्पिटल में भी भूख हड़ताल पर ही है. उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने दावा किया कि वांगचुक ‘पूरी तरह ठीक हैं', लेकिन सफदरजंग अस्पताल बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी मेडिकल रिपोर्ट की प्रतियां उपलब्ध नहीं करा रहा है. आंग्मो ने यह भी कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और वांगचुक भी उसमें हिस्सा लेंगे.

डॉक्टरों ने बताया सोनम वांगचुक की कैसी है हालत?

सोनम वांगचुक की चेतना पूरी तरह सामान्य है. उनका प्लस रेट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य सीमा में हैं. लेकिन लंबे समय से उपवास करने की वजह से उनके शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत को और बिगड़ने तथा गंभीर जटिलताओं से बचाने के लिए तुरंत इलाज शुरू करना जरूरी है.

  • सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल और VMMC में अभी भी जारी है.
  • फिलहाल उनके वाइटल पैरामीटर (जैसे ब्लड प्रेशर, नाड़ी, आदि) स्थिर हैं.
  • हालांकि, उनके खून की कुछ जांच रिपोर्ट अभी भी सामान्य से थोड़ी अलग हैं.
  • लंबे समय से उपवास करने के कारण उनके शरीर पर शारीरिक और आंतरिक दबाव पड़ा है.
  • डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लगातार मेडिकल निगरानी और इलाज की जरूरत है.
  • VMMC, सफदरजंग अस्पताल और AIIMS के डॉक्टरों की टीम मिलकर उनकी देखभाल कर रही है.
  • डॉक्टरों के अनुसार, 24 घंटे निगरानी जरूरी है ताकि अगर कोई नई स्वास्थ्य समस्या पैदा हो तो उसका तुरंत इलाज किया जा सके.
  • उन्हें सभी जरूरी दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं.
  • उनकी ब्लड रिपोर्ट और अन्य स्वास्थ्य मानकों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
रविवार सुबह साढ़े 8 बजे सफदरजंग हॉस्पिटल की ओर से जारी सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट.

रविवार सुबह साढ़े 8 बजे सफदरजंग हॉस्पिटल की ओर से जारी सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट.

AIIMS के डॉक्टर ने भी सोनम वांगचुक की जांच की

एम्स, नई दिल्ली के एक स्वतंत्र विशेषज्ञ डॉक्टर ने भी उनकी जांच की है. उन्होंने भी सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की राय से सहमति जताई.
डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें मुंह से तरल पदार्थ या नस के जरिए फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स देना चिकित्सकीय रूप से आवश्यक है. एम्स का एक डॉक्टर भी इलाज करने वाली टीम में शामिल हो गया है और लगातार उनकी निगरानी करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अभी तक सोनम ने IV फ्लूइड, ORS और दवाएं नहीं ली

हालांकि डॉक्टरों ने कई बार समझाने के बावजूद सोनम वांगचुक ने IV फ्लूइड, ORS और सभी दवाएं लेने से इनकार कर दिया है. उनके परिवार ने भी अभी तक डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए इलाज के लिए सहमति नहीं दी है. अस्पताल का कहना है कि सोनम वांगचुक की लगातार निगरानी की जा रही है.

डॉक्टर उन्हें और उनके परिवार को इलाज के लिए सहमत करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनकी सेहत सुरक्षित रहे और किसी गंभीर परेशानी से बचा जा सके.

पत्नी बोलीं- बिना मेरी सहमति के सोनम को दवा न दी जाए

इससे पहले शनिवार को सोनम की पत्नी गीतांजली आंग्मो ने अस्पताल प्रशासन को लिखित रूप से कहा है कि उनकी अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई भी दवा या चिकित्सकीय उपचार न दिया जाए. उन्होंने अस्पताल में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी देने की भी मांग की. वांगचुक को शनिवार सुबह भूख हड़ताल के 21वें दिन, जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लाया गया था.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली ने भी देशवासियों के नाम एक संदेश जारी किया है. उन्होंने लोगों से वांगचुक के समर्थन में साथ खड़े रहने और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. गीतांजलि ने कहा कि सोनम ने हॉस्पिटल में भी अनशन जारी रखा है.

सोनम की पत्नी बोलीं- ऐसा लग रहा वो हॉस्पिटल नहीं जेल में हैं

उन्होंने अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए और कहा कि परिवार के लोगों को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जिससे ऐसा लग रहा है कि वे ‘जेल' में हैं. आंग्मो ने कहा कि डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि वांगचुक के शरीर में पोटैशियम का स्तर एक दिन पहले के 4.3 से घटकर 2.9 हो गया, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने मेडिकल रिपोर्ट साझा करने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें - सिविल ड्रेस में जवान, चादरों से ढका मंच... जंतर-मंतर से कैसे उठाए गए सोनम वांगचुक, तस्वीरों में पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuk Hunger Strike, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Health Update, Sonam Wangchuk Health Update Delhi Hospital, Sonam Wangchuk Wife Gitanjali Angmo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com