Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates: पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है. शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई. पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश और वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. इस कार्रवाई के दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके सहित अन्य नेताओं ने मारपीट और हिरासत में लिए जाने का दावा भी किया है.
Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates:
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक को लगातार निगरानी और इलाज की जरूरतः सफदरजंग हॉस्पिटल
सफदरजंग हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि सोनम वांगचुक को जरूरी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से वे कमजोर हो गए हैं. हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए लगातार निगरानी और इलाज की ज़रूरत है.
Delhi | Safdarjung Hospital: "Mr Sonam Wangchuck has been admitted at Safdarjung hospital for required health care. He is weak due to prolonged fasting and dehydration. Although he is currently stable, he requires continuous observation, monitoring and treatment to restore his… https://t.co/sXiXpmMfwB pic.twitter.com/UsoOpXtexZ
— ANI (@ANI) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम की पत्नी बोलीं- मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना वांगचुक को कोई दवा नहीं दी जाए
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो का कहना है कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए. सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में गीतांजलि ने लिखा- मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज़ नहीं दी जानी चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं.
I am at Safdarjung hospital in Delhi where @Wangchuk66 has been admitted. Nothing should be administered to him orally or intravenous without take consent from me, his family and his doctors who have been monitoring his health for the past 20 days.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर और शुगर कम, ECG सामान्य
सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर और शुगर कम है. हालांकि ECG सामान्य है. 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर पहुंची है. जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. शुरुआती जांच के बाद यह जानकारी सामने आई कि उनका बीपी और ब्लड शुगर कम है. सोनम वांगचुक की पत्नी भी हॉस्पिटल पहुंच चुकी है. हॉस्पिटल के पास भी पुलिस की भारी तैनाती की गई है.
VIDEO | Delhi: Security tightened at Safdarjang Hospital where activist Sonam Wanghchuk has been shifted.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
Activist Sonam Wangchuk, who was on a hunger strike at Jantar Mantar, was shifted to Safdarjang Hospital on Saturday morning after his health deteriorated on day 21 of his… pic.twitter.com/mW6PlnJOJ7
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: जंतर-मंतर से वांगचुक को हटाए जाने पर राजनीति तेज, कई नेताओं ने उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है. कई विपक्षी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए है. दूसरी ओर जंतर-मंतर के साथ-साथ सफदरजंग हॉस्पिटल में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की भारी तैनाती की गई है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर क्या बोले नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा?#SonamWangchuk | @tabishh_husain | @AaquilJameel | @anushkagarg2000 pic.twitter.com/8sN5LSmQge
— NDTV India (@ndtvindia) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम सर को ले जाने से खत्म नहीं होगा आंदोलन, दिपके बोले- 20 को यहीं से करेंगे संसद मार्च
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, "अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं. हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे. अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे."
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, "If they think that taking Sonam Sir away will end this movement, they are mistaken. We will remain here, and will march to Parliament on July 20."
— ANI (@ANI) July 18, 2026
He further said, "Until now, we were… pic.twitter.com/SujcDLPcuQ
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: डिंपल यादव ने लिखा- यह संविधान को कुचलना
सपा सांसद डिंपल यादव ने एक्स पर लिखा- सोनम वांगचुक को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है. भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं - यह तानाशाही है.
सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है।
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) July 18, 2026
भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं - यह तानाशाही है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: संजय सिंह बोले- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को ले जाने पर आप सांसद संजय सिंह ने लिखा- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता. जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख़्त उखाड़ेगा. एक शख्स सोनम वांगचुक जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी माँगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ़्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया.
ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 18, 2026
मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता।
जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख़्त उखाड़ेगा।
एक शख़्स @Wangchuk66 जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी माँगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ़्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। https://t.co/N6cuofEYhD
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सिसोदिया बोले- यह राजनीति नहीं कायरता है
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर आप नेता मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- तो पेपर लीक का ये समाधान दिया है मोदी जी आपने… पेपर लीक के ख़िलाफ़ जो आवाज़ उठाए उसे गुंडे भेजकर पिटवाओ और आवाज़ उठाने ही मत दो. ये राजनीति नहीं कायरता है.
तो पेपर लीक का ये समाधान दिया है मोदी जी आपने… पेपर लीक के ख़िलाफ़ जो आवाज़ उठाए उसे गुंडे भेजकर पिटवाओ और आवाज़ उठाने ही मत दो।
— Manish Sisodia (@msisodia) July 18, 2026
ये राजनीति नहीं कायरता है।
ग़ज़ब का गुंडाराज है.. https://t.co/F16fVYikZU
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक को कैसे अस्पताल ले गई पुलिस, सामने आया वीडियो
रविवार सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती के बीच यह एक्शन हुआ. पहले पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया. इसके बाद पुलिस की टीम मंच पर पहुंची और सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई.
#WATCH | Delhi: The police took activist Sonam Wangchuk, who had been on a hunger strike at Jantar Mantar for the past 20 days, to the hospital
— ANI (@ANI) July 18, 2026
DCP New Delhi tweeted, "As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of… pic.twitter.com/o8HxPSzu0f
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: DCP बोले- कोर्ट के आदेशानुसार हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बारे में नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं."
#WATCH नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।" https://t.co/0I0MHjrjfl pic.twitter.com/hz8jGcz7kJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: दिपके ने कहा- वांगचुक को घसीट कर ले गई पुलिस, मेरे साथ भी मारपीट की
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके कहते हैं, "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए बाहर निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए. वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए. 60 साल के एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और जिन्होंने कुछ भी नहीं खाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर ले गई. हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए हैं. जब मुझे यह खबर मिली और मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की... ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं; ये RSS के गुंडे हैं. मैं विदेश से अपने देश लौटा था; क्या मैं अपराधी हूं? वे गुंडे हैं—पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे..."
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, "At 7 AM, when I stepped out to freshen up, police goons arrived here. They dragged Sonam Sir away while hurling abuse at him. A 60-year-old man, who had been on a hunger strike for 20 days and… pic.twitter.com/Z21kIV68sd
— ANI (@ANI) July 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: पुलिस की भारी तैनाती, एक एनाउंसमेंट और फिर एक्शन
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर घोषणा की कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे आधिकारिक कार्यवाही में बाधा न डालें और अधिकारियों का सहयोग करें. इसका वीडियो भी सामने आया है.
Delhi: At the Jantar Mantar protest site, Delhi Police announced that, in compliance with the High Court's directions, activist Sonam Wangchuk has been taken to a hospital for a medical check-up. Police appealed to the public not to obstruct official proceedings and to cooperate… pic.twitter.com/mnLBYcYaSB
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
Sonam Wangchuk hunger strike Live: CJP फाउंडर दिपके बोले- पुलिस ने मुझे पीटा, हिरासत में लिया
कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया. उन्होंने एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट किए, जिसमें लिखा कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों की पिटाई की जा रही है और सोनम सर को ज़बरदस्ती ले जाया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह रोक लिया है जहाँ वे ठहरे हुए थे. लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है!

Sonam Wangchuk hunger strike Live: दिल्ली पुलिस ने बताया- हाई कोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बारे में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट लिखा- हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची. हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया. हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.
As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026
While complying with the orders of Hon’ble High Court the protestors tried to create…