- जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है.
- रविवार सुबह यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे और सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गए.
- पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने को कहा है. दिपके का दावा है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है.
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रविवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रेह सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है. बताते चले कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. PTI की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई है.
दिल्ली पुलिस ने बताया- हाई कोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बारे में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट लिखा- हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची. हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया. हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.
As per orders of Hon'ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026
While complying with the orders of Hon'ble High Court the protestors tried to create…
जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी भी हटाए गए
पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है. वहां से बैनर-पोस्टर भी हटा दिए गए हैं. कॉकरोज जनता पार्टी का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह रोक लिया है, जहां वे ठहरे हुए थे. लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है.
🔴 #BREAKING | सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, 20 दिनों से धरने पर बैठे थे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी हटाया#SonamWangchuk | @Aayushinegi6 pic.twitter.com/4PqvGqwus1
— NDTV India (@ndtvindia) July 18, 2026
CJP नेता दिपके बोले- पुलिस ने मुझे पीटा, हिरासत में लिया
कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया. उन्होंने एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट किए, जिसमें लिखा कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों की पिटाई की जा रही है और सोनम सर को ज़बरदस्ती ले जाया जा रहा है.

CJP फाउंडर अभिजित दिपके का एक्स पोस्ट.
यह भी पढ़ें - 19 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक, हाई कोर्ट ने जताई चिंता, विपक्ष भी खुलकर आया साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं