विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

सोनम बेवफा भी है और कातिल भी! राजा रघुवंशी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उबाल, लोग क्या-क्या कह रहे

सवाल सिर्फ एक हत्या का नहीं है...सवाल है भरोसे का, रिश्तों का, और उस समाज का जो अब हर शादी में धोखे का डर देखने लगा है. क्या अब हर सोनम पर शक होगा? या हर राजा को पहले दिन से डरना होगा?

सोनम रघुवंशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा.
नई दिल्ली:

2016 में एक 10 रुपये के नोट पर लिखा गया था -'सोनम गुप्ता बेवफा है'... लोगों ने हंसी में लिया, मीम्स बने, वायरल हुआ... और फिर सब भुला दिया गया. लेकिन आज, नौ साल बाद एक नई 'सोनम' (Sonam Raghuvanshi) की कहानी सामने आई. जो इतनी खौफनाक है कि सोशल मीडिया एक बार फिर गूंज उठा - 'वो बेवफाई नहीं थी... वो शायद चेतावनी थी.'

ये भी पढ़ें-सोनम गुप्ता बेवफा है...8 साल बाद एक बार फिर वायरल हो रहा है 'बेवफाई' का ये मीम

सोनम ने करवाई पति राजा की हत्या

इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी...नई शादी, नया जीवन, और एक खूबसूरत सफर - हनीमून के लिए मेघालय गए थे. लेकिन 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए. कुछ ही दिन बाद, खबर आई...राजा अब इस दुनिया में नहीं रहे. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला और 9 जून , सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी सोनम ने रची थी. वो भी अपने कथित आशिक राज कुशवाहा के साथ जिंदगी बिताने के लिए. सोनम को गिरफ्तार भी कर लिया गया. 

सोनम के खिलाफ इंटरनेट पर फूटा गुस्सा

लेकिन जैसे ही सोनम की गिरफ्तारी की खबर फैली, इंटरनेट पर तूफान आ गया. 'सोनम गुप्ता बेवफा है' वाला ट्रेंड फिर लौट आया. लेकिन इस बार सिर्फ मज़ाक नहीं था. इस बार खून बहा था, वो भी इंदौर के एक कारोबारी परिवार के दुलारे राजा रघुवंशी का.

किसी ने लिखा - '2016 में जिसने वो नोट लिखा था, वो भविष्यवक्ता था.'

राजकुमार नाम के यूजर ने लिखा- सोनम बेवफा ही नहीं कातिल भी है. 

लकी नाम के यूजर लिखते हैं- अब मैं समझा कि सोनम बेवफा है, ये कुछ साल पहले मीम क्यों बना था!

मृदुल नाम के यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लड़कों को सावधान किया. कैप्शन में लिखा था-  मरने से बचना है तो इस वीडियो को सबको देखनी चाहिए. 

भानू नाम के यूजर ने कहा-  इन निर्मोहियों ने मां से बेटे छीन लिए, बेटियां ही नहीं बेटे भी सुरक्षित नहीं है. क्या किसी को मारना शादी में मना करने से ज्यादा आसान है.

The Pursharth नाम के यूजर ने लिखा-  बेटा हुआ है? तो तुम्हें चिंता करनी चाहिए.

श्रुति पांडेय ने लिखा- ये कैसा मोड़ है जिंदगी का ..शादी की , हनीमून पर गए और पति को सुपारी देकर मरवा दिया. अरे, थोड़ी सी भी इंसानियत नाम की चीज नहीं बची है क्या.ऐसी बेटी होने से अच्छा बेटी ही ना हो. राजा रघुवंशी को जरूर न्याय मिलना चाहिए !

एक अन्य यूजर ने लिखा- महिलाएं क्या चाहती हैं?

जमिल अंसारी बोले- अगर शादी नहीं करनी है तो अपने मां-बाप को बताओ लेकिन जबरदस्ती शादी करके किसी की जिंदगी मत बर्बाद करो! क्या मिला आखिर अब जिंदगी जेल में बीतेगी और माता-पिता को बदनसीबी का सामना करना पड़ेगा, और अब नई दुल्हनों को भी शक की नजर से देखा जाएगा.

नबी राजा नाम के यूजर ने एक फोटो शेयर की. जिसमें बताया- 10 मई को सोनम और राजा की शादी हुई. 23 मई को जोड़ा लापता हुआ. 2 जून को राजा का शव मिला. 9 जून को सोनम गिरफ्तार हो गई. 

मानस चतुर्वेदी ने लिखा- Old vs modern Girls पति परमेश्वर भेजना vs पति को परमेश्वर के पास भेजना 

मितिलेश केसरी बोले- भगदड़, थार और कोरोना से बच जाऊंगा तो घरवाली सुपारी दे देगी. 

कमित सोलंकी ने X पर लिखा- इस लंगूर के लिए राजा को मार दिया, इस औरत को क्या हो गया था.

यश तिवारी ने लिखा- इसरा मेकअप करने वाली के ऊपर भी एक केस बनता है.

हर्ष नाम के यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे समझ आ रहा है कि सलमान भाई ने शादी क्यों नहीं की.

क्या अब हर सोनम पर शक होगा?

सवाल सिर्फ एक हत्या का नहीं है...सवाल है भरोसे का, रिश्तों का, और उस समाज का जो अब हर शादी में धोखे का डर देखने लगा है. क्या अब हर सोनम पर शक होगा? या हर राजा को पहले दिन से डरना होगा? शायद अब वक्त है... सोचने का. क्योंकि ये कोई कहानी नहीं, ये किसी की जिंदगी थी. जो प्यार की सनक में दफन हो गई.लोगों का रिश्तों पर से मानो जैसे भरोसा ही उठता जा रहा है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case, Sonam Raghuvanshi, Sonam Unfaithful
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com