विज्ञापन

बहुत प्यार करती हूं, वापस आ जा... मंगेतर की हत्या के बाद सिया का ढोंग; इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट

मंगेतर की हत्या करने के बाद सिया ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया. सिया ने लिखा कि वो केतन से बहुत प्यार करती है.

बहुत प्यार करती हूं, वापस आ जा... मंगेतर की हत्या के बाद सिया का ढोंग; इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट
सिया ने केतन की हत्या के बाद किया इमोशनल पोस्ट
  • पुणे के केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने उसे बर्थडे सरप्राइज के बहाने लोहगढ़ किले पर बुलाकर हत्या की
  • सिया के साथ उसका प्रेमी भी था जिन्होंने मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया
  • केतन की फरवरी में सगाई हुई थी और नवंबर में शादी होने वाली थी, जिसके लिए महल और प्राइवेट जेट बुक था

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने सबको हैरान कर दिया है. केतन की मंगेतर सिया गोयल ने पहले उसे बर्थडे सरप्राइज के बहाने से लोहगढ़ किले पर बुलाया और फिर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया. इस वारदात में सिया का प्रेमी चेतन चौधरी भी साथ था. सिया और केतन की फरवरी में सगाई हुई थी और दोनों नवंबर में शादी करने वाले थे. शादी के लिए उदयपुर में महल और प्राइवेट जेट बुक किया था. अपने मंगेतर की हत्या करने के बाद सिया ने पुलिस और परिवार को गुमराह किया. उसने सबसे झूठ बोला. इतना ही नहीं सिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केतन के लिए पोस्ट भी किया. इस पोस्ट में उसने लिखा कि जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया. वापस लौट आओ.

सिया ने इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट

केतन के पिता ने बताया कि सिया ने प्री-बर्थडे सरप्राइज का बहाना देकर उसे किले पर बुलाया था. 19 जून को सिया का जन्मदिन था. इससे एक दिन पहले यानी 18 जून को सिया ने केतन को खाई में धक्का दे दिया. केतन की मौत के बाद सिया ने शोक जताने के लिए इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी शेयर की. इस पोस्ट में सिया ने लिखा कि अचानक कैसे चले गए. अब इस इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट जांच का हिस्सा बन गया है.

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सिया ने लिखा, "तुमने मुझे अपने जन्मदिन पर छोड़ दिया. तुम तब चले गए जब हम शादी के बहुत करीब थे. मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. मेरे सपने थे, ऐसे सवाल थे जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे. जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे.'

इस पोस्ट में एक वीडियो क्लिप भी शामिल थी जिसमें केतन कार की अगली सीट पर पीछे मुड़कर किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहे थे और उसके बाद एक रोमांटिक गाने पर दोनों को डांस करते हुए दिखाया गया था.

इस स्टोरी में सिया ने लिखा, "मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है. वापस आ जा."

Latest and Breaking News on NDTV

सिया ने पुलिस को फोन करते दी थी घटना की जानकारी

न्यूज एंजेसी IANS के अनुसार, एसपी पुणे ग्रामीण संदीप सिंह गिल ने कहा कि 18 जून को सिया गोयल और केतन अग्रवाल, लोहागढ़ किले में घूमने के लिए गए थे. वहां से तकरीबन 10:30 या 10:45 बजे के आसपास सिया गोयल ने फोन करके बताया कि केतन अग्रवाल फिसल के गिर गया और उसकी लोहगढ़ किले से नीचे गिरने से मृत्यु हो गई है.

उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही वहां के सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस, लड़की और मृतक के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस स्टेशन में उसी दिन केस दर्ज किया गया. मामला दाखिल करने के बाद आगे जो जांच की गई, उसमें कुछ ऐसी बातें हमारे सामने आईं, जिससे घटना को लेकर संशय पैदा हो गया. मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से हुई बातें एवं पुलिस जांच में समझ आया कि इस तरह की घटना अचानक से होना बहुत ज्यादा संभावित नहीं है, खासकर उस लड़के के साथ जो अक्सर ट्रेकिंग करता था. पुलिस ने बताया कि लड़के ने काफी ट्रेकिंग की थी. जांच के इन सभी पहलुओं के आधार पर मामले की संदिग्धता और बढ़ गई.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: सिया ने सरप्राइज प्लान किया है... ऊंचाई से डर लगने के बाद भी किले पर गए केतन, परिवार का खुलासा

चेतन के साथ मिलकर दिया केतन को धक्का

उन्होंने बताया कि इसके बाद हमें अपने कुछ गोपनीय सूत्र और मामले को लेकर की गई आगे की जांच में पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त है. पुलिस ने बताया कि सिया के परिवार का काम मार्केट यार्ड में है, उधर ही चेतन की भी दुकान है.

उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों के बीच आपस में कुछ एक साल के आसपास से पहचान थी. इन दोनों ने ही केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर योजना बनाई थी और उसी के तहत इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि लोहागढ़ किले पर इन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस केस हत्या का मुकदमा दर्ज कर सिया और चेतन को हिरासत में लिया गया. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सिया ने 4 दिन पहले भी लोहगढ़ किले से केतन को दिया था धक्का, झाड़ी पकड़कर बची थी जान, बोली- 'वहां सांप था'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder, Ketan Agarwal Murder Case Pune, Ketan Aggarwals Murder Inside Story, Ketan Aggarwals Murder, Ketan Anand Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com