तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) ने रविवार को राज्य कैबिनेट में अपने बेटे केटी रामाराव व भतीजे टी हरीश राव सहित छह मंत्रियों को शामिल किया. नए मंत्रियों को राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसमें पी सबिता इंद्रा रेड्डी, गंगुला कमलाकर, पुव्वदा अजय व सत्यवती राठौड़ शामिल हैं. मुख्यमंत्री केसीआर, उनके मंत्रियों, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं, सांसदों, राज्य के विधायकों व वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया.
तेलंगाना: KCR की इस चाल ने कर दिया कमाल, दांव खेलकर कांग्रेस-भाजपा को किया चित
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रोचक बात यह है कि सौंदरराजन ने राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के चंद घंटों बाद ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. केसीआर के पहले कार्यकाल के दौरान कोई महिला मंत्री कैबिनेट में नहीं थी. मौजूदा कार्यकाल में राव ने दो महिलाओं -सबिता इंद्रा रेड्डी व सत्यवती राठौड़- को शामिल किया है. तीन नए शामिल मंत्री, पूर्व में मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं. केटी रामा राव व हरीश राव, टीआरएस के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका: तेलंगाना में 18 में से 12 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, TRS में हुए शामिल
इस बीच चंद्रशेखर राव ने नए मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया और एक मंत्री के विभाग में परिवर्तन किया. हरीश राव वित्तमंत्री का प्रभार संभालेंगे. इससे पहले कैबिनेट में वह सिंचाई मंत्री थे. पूर्व के कैबिनेट की तरह रामा राव शहरी विकास, नगरनिगम प्रशासन, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग संभालेंगे. सबिता इंद्र रेड्डी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है, जबकि सत्यवती राठौड़ को जनजातीय कल्याण, महिला व बाल कल्याण मंत्री बनाया गया है. अजय कुमार परिवहन विभाग संभालेंगे. कमलाकर को पिछड़ा वर्ग कल्याण, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग दिया गया है. जगदीश रेड्डी जो शिक्षा विभाग संभाल रहे थे, अब ऊर्जा मंत्री होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं