गायक लकी अली ने अपने विवादित फेसबुक पोस्ट के लिए माफी मांग ली है. उनके फेसबुक पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें दावा किया गया कि "ब्राह्मण" शब्द "इब्राहिम" से लिया गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर लकी अली की काफी आलोचना हुई. विवाद बढ़ने पर लकी अली ने माफी मांग अपना फेसबुक पोस्ट हटा लिया है. बता दें कि लकी अली बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर सामने रखते हैं. लेकिन इस बार उनके पोस्ट ने सनसनी फैला दी है.

लकी अली ने इसके बाद फिर एक नया ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि उनका उद्देश्य समाज को तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना है. लकी अली ने ट्वीट किया- मुझे अपनी पिछली पोस्ट से जो विवाद हुआ, उसका अहसास है. हालांकि, मेरा इरादा किसी के बीच संकट या गुस्सा पैदा करने का नहीं था. मुझे इसका काफी अफसोस है. मेरा इरादा हम सभी को एक साथ लाने का था, लेकिन यह सही नहीं रहा. मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया. अब मैं जो पोस्ट कर रहा हूं, उसके बारे में और अधिक जागरूक हो जाऊंगा. मेरे शब्दों ने मेरे कई हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान किया है. इसके लिए मैं माफी चाहता हूं. मैं आप सबसे प्यार करता हूं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

गौरतलब है कि रविवार को लकी ने फेसबुक पर अपने अब डिलीट किए गए पोस्ट में कहा था कि 'ब्राह्मण' नाम ब्रह्मा से आया है, जो कि अब्राम से लिया गया है. ये अब्राहम या इब्राहिम से आता है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं