सिक्किम में मंगलवार देर रात बादल फटने (Sikkim South Lhonak Lake burst) के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ (Sikkim Flash Floods) आने से भयंकर तबाही मची है. बाढ़ की वजह से 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 26 घायल बताए जा रहे हैं, जबकि 102 लोग अब भी लापता हैं. इनमें सेना के 22 जवान भी शामिल हैं. तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ ने लोगों को बचने तक का मौका नहीं दिया. बाढ़ ने 20,000 लोगों का घर बार छीन लिया है. 3000 से ज्यादा टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर इस भीषण बाढ़ की वजह क्या थी.
सिक्किम में ज्यादा बारिश सबसे पहला कारण है, इसके अलावा ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की वजह से अचानक तीस्ता नदी में इतना पानी समा गया कि नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस बाढ़ में सिक्किम का इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद हो गया. नेशनल हाईवे (NH10) भी क्षतिग्रस्त हो गया. सिक्किम के मंगन, गंगटोक, पाकयोंग, नामची जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ग्राफिक्स इमेज के जरिए आप समझ सकते हैं कि सिक्किम में कैसे ये आपदा आई:-
ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड क्या होता है?
ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड में अचानक ही ग्लेशियल झीलों का पानी बढ़ जाता है. ग्लेशियर पिघलने की वजह से ऐसा होता है. पहाड़ी एरिया में ऐसे बहुतायत ग्लेशियर पाए जाते हैं.

तबाही और बचाव-राहत काम
सिक्किम का दक्षिण ल्होनक झील करीब 5200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस झील के उत्तर में लगभग 6800 मीटर की दूरी पर बर्फ से ढकी हुई विशाल झील है. बुधवार सुबह करीब 6 बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) से मिली सैटेलाइट इमेजरी ने आधे से अधिक झील के बह जाने का संकेत दिया.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार केंद्रीय जल आयोग के निगरानी स्टेशनों ने बताया कि पानी की प्रारंभिक वृद्धि करीब 1.30 बजे संगकलांग में अधिकतम जल स्तर से 19 मीटर ऊपर थी. यह खतरनाक खबर मिलने पर तुरंत निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया. लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. लापता लोगों की तलाश जारी है.

नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया और यहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं. इस तबाही में 14 पुल भी ढह गए हैं. आसपास के 4 हजार लोगों को 5 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है.
मंगन जिले के संगकलान और तूंग में बाढ़ के कारण फाइबर केबल लाइनें बर्बाद हो गई हैं. इससे चुंगथांग और अधिकांश उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड कनेक्शन सर्विस पर असर पड़ा है.

इस दौरान सेना बेली ब्रिज बना रही है, ताकि सभी प्रभावित इलाकों तक जरूरी सामान पहुंच सके. राज्य सरकार ने सिंगतम, रंगपो, डिक्चू और आदर्श गांव सहित विभिन्न स्थानों पर राहत शिविर भी स्थापित किए हैं.

सिक्किम में बादल फटने के बाद पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया- तीस्ता बैराज से तीन शव बरामद किए गए हैं. उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
ये भी पढ़ें:-
सिक्किम में हुई तबाही के लिए कौन जिम्मेदार? क्या चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ गया महंगा?
क्या नेपाल में आए भूकंप के कारण सिक्किम में बादल फटा? एक्सपर्ट लगाएंगे पता
सिक्किम बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 14 की मौत, 22 जवानों समेत 102 लोग लापता
क्या नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम में मची तबाही? वैज्ञानिक लगाएंगे पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं