पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को अमेरिका में कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल वह कैलिफोर्निया पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है. पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब गोल्डी बराड़ को भारत भेजने को लेकर तैयारियां शुरू होती दिख रही हैं. FBI ने गोल्डी बराड़ को भारत भेजने को लेकर पंजाब पुलिस से संपर्क साधा है.सूत्रों के अनुसार FBI ने MEA के जरिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया है. पंजाब पुलिस और अमेरिका की FBI के बीच हुई बातचीत गोल्डी बरार को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
बता दें कि दो दिसंबर को भारत की ख़ुफ़िया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. खुफिया एजेंसियों को इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि गोल्डी ने कनाडा से अपना नया ठिकाना कैलिफ़ोर्निया में बनाया है और उस दौरान उसने कैलिफ़ोर्निया के शहर सैक्रामेंटो, FRIZOW, और SAlt lake को अपना सेफ हाउस बनाया हुआ था. कनाडा में पेशे से ट्रक ड्राइवर गोल्डी बराड़ को कनाडा में जबरदस्त खतरा महसूस हो रहा था उसके पीछे एक वजह यह भी थी की कनाडा में मूसेवाला के बड़ी तादात में फैंस मौजूद हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. मूसे वाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़ी बातें निकलकर सामने आई थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला को 19 गोलियां मारी गई थीं और 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी. ज्यादातर गोलियां मूसेवाला के शरीर के दाहिने हिस्से में लगी थीं. मौत का कारण हेमरेज शॉक बताया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं