विज्ञापन

एक्शन में शुभेंदु 'सरकार', शपथ लेने के ठीक बाद IAS शांतनु बाला को बनाया गया निजी सचिव

बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अपने पीएस और सलाहकार की नियुक्ति कर दी है. आईएएस शांतनु बाला को सीएम शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.

एक्शन में शुभेंदु 'सरकार', शपथ लेने के ठीक बाद IAS शांतनु बाला को बनाया गया निजी सचिव
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी है, शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले बीजेपी नेता हैं
  • शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव के रूप में शांतनु बाला और सलाहकार के रूप मेंसुब्रता गुप्ता को नियुक्त किया गया है
  • बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 207 सीटें जीतीं और 45 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए हैं

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बन गई है. शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. शपथ लेने के बाद ही बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है. शुभेंदु अधिकारी के पीएस और सलाहकार को नियुक्त कर दिया गया है.

बंगाल सरकार की ओर से इन नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आईएएस शांतनु बाला को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है. शांतनु बाला अब तक दक्षिण 24 परगना जिले के एडीएम थे. 

वहीं, रिटायर्ड आईएएस सुब्रता गुप्ता को सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया है. सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान स्पेशल ऑब्जर्वर थे.

बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार

बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार का राज शुरू हो गया है. शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं.

शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किरतनिया, खुदीराम तुडू और निशीथ प्रामाणिक शामिल हैं.

बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार

बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं. ये बीजेपी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. बीजेपी को इस बार बंगाल में 45 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. 

वहीं, 15 साल तक सत्ता में रही ममता बनर्जी की टीएमसी इस बार 80 सीटों पर सिमट गई हैं. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से हार गईं. ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया.

यह भी पढ़ेंः मतुआ, राजबंशी से OBC तक... बंगाल में शुभेंदु सरकार ने ऐसे साधा जातीय समीकरण

यह भी पढ़ेंः महिलाओं की सुरक्षा, मुस्लिमों को संदेश... NDTV पर शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही क्लीयर कर दिया अपना एक्शन प्लान
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Bengal CM, BJP Government In Bengal, Santanu Bala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com