श्रद्धा वालकर की कथित रूप से उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला द्वारा दिल्ली में की गई नृशंस हत्या की वजह से उनके गृहराज्य महाराष्ट्र में आरोपों की बरसात होने लगी है, और सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने "अगर श्रद्धा के 2020 में पुलिस को लिखे खत पर कार्रवाई की होती, तो श्रद्धा को बचाया जा सकता था..."
BJP के विधायक राम कदम ने इस हत्याकांड की तरफ साम्प्रदायिक इशारा करते हुए गुरुवार को कहा, "पिछली सरकार राजनीति के लिए एक समुदाय के तुष्टीकरण और वसूली में व्यस्त थी..."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
#उद्धवठाकरे तथा महा विकास आघाडी #श्रद्धा के परिवार की माफ़ी मांगे.
— Ram Kadam (@ramkadam) November 24, 2022
श्रद्धा के चिठ्ठी की यदी उस समय के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ठीक से जाँच करते तो उसकी जान बच सकती थी.. धर्म तुष्टिकरण और उद्धव सरकार के लापरवाही की शिकार हुई श्रद्धा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही कह चुके हैं, "मैंने खत देखा है... हम इस मामले की बारीकी से जांच करेंगे... हमें यह पता लगाना ही होगा कि पुलिस को खत मिलने के बाद कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी..."
BJP के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने मामले की जांच की मांग की है, विशेष रूप से इस बात की जांच की मांग कि क्या श्रद्धा की शिकायत को 'जानबूझकर दबाया गया था...' उन्होंने भी शिवसेना, कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) की पिछली सरकार पर निशाना साधा, जो जून तक महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ थी.
आशीष शेलार ने भी केस को साम्प्रदायिक रंग देते हुए कहा, "क्या पुलिस ने कार्रवाई इसलिए नहीं की, क्योंकि श्रद्धा का सरनेम 'वालकर' था, या इसलिए, क्योंकि वह 'आफताब' है..."
बुधवार को ही सामने आए, और 23 नवंबर, 2020 को पुलिस को लिखे गए खत में श्रद्धा ने कहा था कि आफताब अमीन पूनावाला उसे "मार डालने, टुकड़े-टुकड़े कर देने और फेंक देने की धमकी देता है..." गौरतलब है कि आफताब ने कथित रूप से श्रद्धा का कत्ल बिल्कुल इसी तरीके से किया, जिसके आरोप में उसे इसी माह गिरफ्तार किया गया है.
वसई पुलिस का हालांकि कहना है कि उन्होंने श्रद्धा के खत पर कोई कार्रवाई इसलिए नहीं की, क्योंकि श्रद्धा ने खुद ही तीन हफ्ते बाद लिखित बयान देकर कहा था, "हम दोनों में कोई झगड़ा नहीं रहा है...", और कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आग्रह किया था.
--- ये भी पढ़ें ---
* श्रद्धा वालकर की शिकायत पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, जांच होगी : देवेंद्र फडणवीस
* श्रद्धा ने दो साल पहले लिखा था, "आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े कर देगा..."
* "नॉनवेज न खाने जैसी बातों पर भी श्रद्धा को बुरी तरह पीटता था आफताब..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं