विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2022

5-प्वाइंट न्यूज़ : श्रद्धा वालकर ने दो साल पहले लिखा था, "आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े कर देगा..."

दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं, और अब दो साल पहले श्रद्धा द्वारा महाराष्ट्र की तुलिंज पुलिस को दी गई लिखित शिकायत सामने आई है.

दो साल पहले श्रद्धा वालकर द्वारा महाराष्ट्र पुलिस को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दी गई लिखित शिकायत सामने आई है...
नई दिल्ली:
  1. 23 नवंबर, 2020 को पुलिस को लिखे खत में श्रद्धा ने कहा, "आफताब मुझे पीटता है, और आज उसने दम घोंटकर मुझे मार डालने की कोशिश की..."
  2. श्रद्धा ने लिखा था, "वह (आफताब) मुझे पिछले छह महीने से मारता-पीटता आ रहा है, और मुझे जान से मार डालने और टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी देता है..."
  3. श्रद्धा वालकर ने शिकायत में लिखा, "अब तक मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं आई थी, और आफताब की हरकतों के बारे में आफताब के माता-पिता भी जानते थे, जो हर वीकेन्ड पर हमसे मिलने आया करते थे..."
  4. दो साल पहले दी गई शिकायत में श्रद्धा ने यह भी कहा था, "अब तक उसके (आफताब के) साथ इसलिए रही, क्योंकि हम शाद करने वाले थे... लेकिन अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती..."
  5. खत के अंत में श्रद्धा ने साफ-साफ लिखा था, "मुझे कोई भी शारीरिक नुकसान हो, तो उसके लिए आफताब को ही दोषी माना जाना चाहिए..."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Walkar Murder Case, Shraddha Walkar Letter To Police, Aftab Ameen Poonawala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com