महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि 2020 में आफताब पूनावाला के खिलाफ श्रद्धा वालकर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उस वक्त अगर कार्रवाई हुई होती तो संभवत: उसे बचाया जा सकता था. गौरतलब है कि पूनावाला और श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए. बाद में वे दिल्ली आ गए थे.
दोनों के बीच कथित तौर पर 18 मई को शादी को लेकर बहस हुई, जिसके बढ़ने पर पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए. पूनावाला ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक इन टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा. वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वालकर ने 23 नवंबर 2020 को पालघर जिले के तुलिंज थाने में तहरीर दी थी कि उसके लिव-इन-पार्टनर पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की और उसे डर है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वालकर ने पुलिस से कहा था, ‘‘उसके (पूनावाला के) माता-पिता को पता है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और उसने मुझे जान से मारने की कोशिश भी की.'' नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा कि उन्होंने वालकर की तहरीर पढ़ी है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे पढ़ा है. पत्र बहुत गंभीर है. हमें जांच करनी होगी कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई.'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाना चाहता, लेकिन ऐसी घटनाएं तभी होती हैं जब शिकायतें मिलने पर कार्रवाई नहीं होती है. इसकी पक्का जांच की जाएगी.''
ये भी पढ़ें : चुनाव आयोग के लिए कॉलेजियम नहीं है, इसका प्रावधान होना चाहिए : NDTV से पूर्व CEC एसवाय कुरैशी
ये भी पढ़ें : अवसर और चुनौती दोनो है डिजिटल मीडिया : अनुराग ठाकुर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं