विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2020

बिहार के कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फेंके गए जूते-चप्पल, 'वापस जाओं' के नारे लगे

जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर शुक्रवार को जूते-चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई है.

Also Read in
बिहार के कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फेंके गए जूते-चप्पल, 'वापस जाओं' के नारे लगे
कन्हैया के काफिले पर हमला उस वक्त हुआ, जब वे कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में सभा करने के बाद भागलपुर जा रहे थे
कटिहार:

जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर शुक्रवार को जूते-चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, कन्हैया के काफिले पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वे कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में सभा करने के बाद भागलपुर जा रहे थे. शहीद चौक के पास लोगों ने कन्हैया कुमार के विरोध में पोस्टर दिखाए और आगे बढ़ने पर काफिले पर जूते-चप्पल फेंके. इस दौरान लोगों ने कन्हैया वापस जाओ के नारे भी लगाए.  हालांकि, इस बीच कन्हैया के साथ चल रहे पुलिस प्रशासन ने मामले में तत्परता दिखाते हुए गाड़ियों के काफिले को आगे बढ़ा दिया. 

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ पथराव, भाकपा ने BJP पर लगाए आरोप

गौरतलब है कि एनआरसी और सीएए के खिलाफ कन्हैया अपनी 'जन-गण-मन यात्रा' पर हैं. एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वे बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पहुंचेंगे और करीब 50 सभाएं करेंगे. कन्हैया ने इस यात्रा की शुरुआत 30 जनवरी को बेतिया से की है. इसी क्रम में कन्हैया कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा की और सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. 

कन्हैया कुमार ने संघी और हिन्दू में बताया फर्क, कहा - हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और...

बुधवार को कन्हैया कुमार के काफिले पर सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था, जिससे उनके काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. हालांकि, इस घटना में कन्हैया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन एक चालक को हल्की चोट आई थी. 

Video: JNU हिंसा पर कन्हैया कुमार ने NDTV से की खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, Kanhaiya Kumar's Rally, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com