विज्ञापन

स्मैक तस्करों को पकड़ने गए टाइगर मोबाइल के जवान की लाठी से पीटकर हत्या, दरधा नदी से दो दिन बाद मिला शव

एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि स्मैक को लेकर छापेमारी के दौरान एक जवान मिसिंग था. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.  सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर मिसिंग जवान का शव दरधा नदी से बरामद किया गया.

स्मैक तस्करों को पकड़ने गए टाइगर मोबाइल के जवान की लाठी से पीटकर हत्या,  दरधा नदी से दो दिन बाद मिला शव
बिहार में टाइगर मोबाइल के जवान की हत्या
  • बिहार के जहानाबाद में नशा तस्करों ने टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की बेरहमी से हत्या कर दी
  • धनेश्वर यादव गुरुवार शाम छापेमारी के दौरान लापता हुए और उनका शव दो दिन बाद दरधा नदी से बरामद हुआ
  • पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की और जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पटना:

बिहार के जहानाबाद में नशा तस्करों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की बेरहमी से हत्या कर दी . धनेश्वर गुरुवार शाम छापेमारी के दौरान लापता हो गए थे. अपराधियों ने हत्या के बाद उनके शव को दरधा नदी में फेंक दिया. जवान का शव दो दिन बाद काको थाना क्षेत्र के नदियावां के पास दरधा नदी से बरामद हुआ है.
धनेश्वर यादव गुरुवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने निकले थे.उसी दौरान वे रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए.

हत्या कर नदी में फेंका जवान का शव

पुलिस टीम लगातार उनकी खोजबीन कर रही थी. शनिवार को उनका शव मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई. ​मृतक जवान धनेश्वर यादव मूल रूप से आरा जिले के रहने वाले थे और नगर थाना में टाइगर मोबाइल के पद पर तैनात थे. स्मैक तस्करों ने सुनियोजित तरीके से उनको गायब किया और बाद में उनकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया.

नदी से दो दिन बाद मिला जवान का शव

सूचना मिलते ही मौके पर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी मनोज पांडेय और एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ नदियावां पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया और ​नदी से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मौके से जवान की सरकारी पिस्टल,मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किया है.

नशे के खिलाफ छापेमारी के दौरान हुआ था लापता

एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि स्मैक को लेकर छापेमारी के दौरान एक जवान मिसिंग था. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.  सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर मिसिंग जवान का शव दरधा नदी से बरामद किया गया. स्मैक कारोबारियों ने लाठी डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को नदी के फेंक दिया. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ा तो ठोक दी 97 RTI, पुलिस से एक्स गर्लफ्रेंड की पल-पल की खबर मांगी, फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Jahanabad Bihar News, Jawan Missing, Bihar Murder, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com