विज्ञापन

हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी... मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच भारत के लिए 5 गुड न्यूज

ईरान जंग के कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोमवार को भारत के कई राहत भरी खबर सामने आई. इस जंग के कारण भारत में एलपीजी को लेकर जो हायतौबा मचा है, उसकी स्थिति अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आती नजर आई. हजारों टन एलपीजी लदा भारत का जहाज शिवालिक सोमवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा.

हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी... मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच भारत के लिए 5 गुड न्यूज
40 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लिए भारत पहुंचा शिवालिक.
  • मध्य पूर्व में तनाव के बीच शिवालिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित पार कर 40,000 टन LPG लिए भारत पहुंचाया.
  • नंदा देवी टैंकर के आने से भारत को लगभग 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी आपूर्ति में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी.
  • LPG की आपूर्ति देशभर में स्थिर बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान, अमेरिका-इजरायल जंग  के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी है. हालांकि इस तनाव के बीच सोमवार को भारत के लिए कई राहत भरी खबर सामने आई. जंग के बीच ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने से ऊर्जा संकट गहरा रहा था. लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों से एलपीजी से भरे दो बड़े जहाज शिवालिक और नंदा देवी सकुशल होर्मुज पार गए. सोमवार को 40,000 मीट्रिक टन से ज्यादा LPG लिए शिवालिक जहाज भारत पहुंचा. दूसरा नंदा देवी जहाज भी मंगलवार को भारत पहुंच जाएगा. बीते कुछ दिनों में भारत में एलपीजी को लेकर जिस तरह की हायतौबा मची थी, उस बीच एलपीजी लदे दो बडे़ जहाजों का भारत पहुंचना राहत की बात है. 

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर शिवालिक जहाज.

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर शिवालिक जहाज.

1. 40,000 मीट्रिक टन से ज्यादा LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक

मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज पार कर पहला LPG टैंकर "शिवालिक" सोमवार शाम गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा. इस जहाज़ में 40,000 टन से ज़्यादा का LPG लोड किया हुआ है. भारत और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत के बाद ईरान ने LPG टैंकर "शिवालिक" को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से जाने की इज़ाजत दे दी. ये भारत की कूटनीतिक रणनीति की एक एक अहम सफलता है. इस बीच खबर है कि दूसरा LPG टैंकर "नंदा देवी" कल सुबह भारत पहुँच सकता है.

2. नंदा देवी के भारत आने से 92712 मीट्रिक टन एलपीजी पहुंचेगा

पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय ने सोमवार को एक नोट जारी कर कहा, "14 मार्च को लगभग 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाले दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी वाहकों में से, जहाज शिवालिक आज लगभग 1700 बजे मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा. प्राथमिकता के आधार पर माल उतारने के लिए आवश्यक दस्तावेज पूरे हो चुके हैं, जबकि जहाज नंदा देवी के कल सुबह पहुंचने की उम्मीद है".

इससे LPG की सप्लाई मुहैया कराने की जद्दोजहद में जुटी भारत सरकार को राहत मिली है. भारत अपनी जरूरत का 60% LPG दुनियाभर के बाज़ारों से आयात करता है, जिसका 90% स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजरता है. मध्य पूर्व एशिया में पिछले 17 दिनों से जारी युद्ध की वजह से भारत के 22 कार्गो जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसे हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. पैनिक बुकिंग भी अब घट रही

सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum Corp. Ltd) के पास मौजूद ताज़ा आकड़ों के मुताबिक, "देशभर में एलपीजी की आपूर्ति स्थिर और सुव्यवस्थित बनी हुई है. एलपीजी बुकिंग 13 मार्च को 88.8 लाख से घटकर 14 मार्च को लगभग 77 लाख रह गई है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग 84% से बढ़कर 90% हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी प्राप्त करना आसान हो गया है. महत्वपूर्ण बात यह है कि एलपीजी वितरण केंद्रों पर एलपीजी की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और आपूर्ति घरों तक सुचारू रूप से पहुंच रही है".

4. PNG कनेक्शन की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान

भारत में एलपीजी गैस को लेकर जारी हायतौबा के बीच सरकार वैकल्पिक पहल के तहत PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि LPG उन लोगों को उपलब्ध कराया जा सके जो इस पर सबसे अधिक निर्भर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5. जंग शुरू होने के बाद मिडिल ईस्ट से 2.20 लाख लोग सकुशल भारत पहुंचे

28 फरवरी 2026 से अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से लगभग 2,20,000 यात्री भारत लौट चुके हैं. संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें आज सुबह अस्थायी रूप से निलंबित होने के बाद धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही हैं. भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइंस द्वारा सीमित उड़ानें अबू धाबी, रस अल खैमाह और फुजैराह से भी संचालित हो रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 45 से अधिक उड़ानें निर्धारित हैं. 

यह भी पढ़ें - भारत के जहाज ने होर्मुज किया पार तो अमेरिका ने कहा- 'हमें दिक्कत नहीं', ट्रंप ने 7 देशों में घुमाया फोन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com