दिल्ली पुलिस ने एक झपटमार को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन के तहत पुलिसकर्मी ने झपटमार को जाल में फंसाने के लिए उससे अपनी जेब कटवाई. इसके बाद शातिर झपटमार शादाब पकड़ा गया. यह पूरी घटना सीसीटीवीवी में कैद हो गई.
डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक आईटीबीपी में तैनात हवलदार टी सैमुअल सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के थाने आए. उन्होंने बताया कि जब वे हिसार एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे तभी किसी ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद छीने गए मोबाइल फोन की लोकेशन सराय रोहिल्ला स्टेशन में मिली. इस पर फौरन एक टीम बनाई गई. टीम में हेड कांस्टेबल सुरजीत और प्रीतम ने सादे कपड़े पहने.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
#Delhi : झपटमार को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने उससे अपनी जेब कटवाई pic.twitter.com/li4sDPEcZr
— NDTV India (@ndtvindia) February 8, 2024
सुरजीत के पीछे वाली जेब में ऑपरेशन के तहत मोबाइल रखवाया गया और रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदने वाली लाइन में खड़ा कर दिया गया. इसके पांच मिनिट बाद वहां एक संदिग्ध आया और उसने सुरजीत की जेब से मोबाइल निकाल लिया. इसी बीच प्रीतम और सुरजीत ने आरोपी को पकड़ा लिया. तलाशी में उसके पास से टी सैमुअल का मोबाइल भी बरामद हो गया.
आरोपी शादाब मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और फिलहाल आनंद पर्वत में रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं