Mumbai Police Traffic Advisory: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 सेमी‑फाइनल मैच से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. मैच गुरुवार को शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए एंट्री गेट शाम 4 बजे से खोल दिए जाएंगे. अगर आप भी मैच देखने जा रहे हैं या फिर संबंधित रास्तों से ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं, तो ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें, ताकि आने‑जाने में कोई दिक्कत न हो.
यह भी पढ़ें: Women's Day 2026: दिल्ली में महिलाओं के लिए कई खास योजनाएं, मुफ्त बस यात्रा से लेकर आर्थिक मदद तक मिलते हैं ये फायदे
ट्रैफिक से बचने के लिए करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए मरीन ड्राइव और उसके आसपास भारी ट्रैफिक जाम होने की संभावना है. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि देरी से बचा जा सके. ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे. साथ ही पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनसे दर्शक चर्चगेट स्टेशन या मरीन लाइंस स्टेशन पर उतर सकते हैं. जो लोग मेट्रो से आना चाहते हैं, वे मुंबई मेट्रो लाइन 3 (Aqua Line) पर स्थित चर्चगेट मेट्रो स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं.
५/०३/२०२६ रोजी सायं. ७ वा. वानखेडे स्टेडियम येथे भारत आणि इंग्लंड यांच्यात टी-२० उपांत्य सामना होणार आहे.
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) March 4, 2026
यामुळे मरीन ड्राइव्ह परिसरात मोठी वाहतूक कोंडी होण्याची शक्यता असल्याने वाहनचालकांनी पूर्वनियोज करावे व शक्य असल्यास पर्यायी मार्गांचा वापर करावा.#MumbaiTrafficUpdates pic.twitter.com/Weuc86Glor
गेट के अनुसार ट्रैवल एडवाइजरी
गेट 1, 2 और 7
दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे चर्चगेट रेलवे स्टेशन या चर्चगेट मेट्रो स्टेशन से E रोड के रास्ते स्टेडियम तक पहुंचें.
गेट 3 और 4
इन गेटों से एंट्री करने वाले लोग मरीन लाइंस रेलवे स्टेशन का उपयोग करें और महर्षि कर्वे रोड स्थित रूपकला शो‑रूम के पास वाले फुटओवर ब्रिज से होकर स्टेडियम आएं.
गेट 5 और 6
इन गेटों के लिए दर्शक चर्चगेट रेलवे स्टेशन या चर्चगेट मेट्रो स्टेशन का उपयोग करें और आयकर कार्यालय (Income Tax Office) के सामने महर्षि कर्वे रोड पर बने फुटओवर ब्रिज से स्टेडियम तक पहुंचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं