विज्ञापन
14 minutes ago
नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाद अब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के बागी होने की चर्चा तेज है. टूट की अटकलों के बीच दिल्ली में आज सुबह 11 बजे पार्टी ने एक अहम बैठक बुलाई है. जिसमें शिवसेना (UBT) ने अपने सभी लोकसक्षा सदस्यों को इस बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. 'ऑपरेशन टाइगर' में शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों की टूटने की चर्चा है. दिल्ली में होने वाली इस बैठक के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर है. दूसरी ओर आज महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. इधर झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग जारी है. यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट की बात कही है. इन सभी सियासी सरगर्मियों पर आज नजर रहेंगी.

देश की इन सभी सहित अन्य बड़ी खबरों के लिए बने रहे NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ. यहां आपको हर खबर के बारे में जानकारी देंगे. 

Breaking News Live Updates:

झारखंड राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए पंहुचे कांग्रेस विधायक की सुरक्षा कर्मी से तीखी बहस

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की एक सुरक्षा अधिकारी से तीखी बहस हो गई. बेरमो के कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की सुरक्षा अधिकारी के साथ हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कांग्रेस विधायक यह कहते दिख रहे हैं कि 'अभी अरेस्ट करवा दूंगा. पहचानता नहीं है मुझको'.

महाराष्ट्र में विधान परिषद के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान जारी है. लातूर में NCP (अजित पवार गुट) के जिला अध्यक्ष और औसा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अफसर शेख कहते हैं, "...मुझे पूरा भरोसा है कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) इस चुनाव में महायुति गठबंधन का मज़बूती से समर्थन कर रही है. मेरा पक्का विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे..."

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बीजेपी नेता बोले- कांग्रेस की नींद गायब

झारखंड राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'झारखंड के विकास के लिए राज्य के विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर परिमल नाथवानी को जिताने का फ़ैसला किया है. उन्हें 36 तक वोट मिलने वाले हैं. कांग्रेस के लोगों की रात भर नींद नहीं आई. के. राजू मदहोश हैं, इरफ़ान अंसारी बेहोश हैं.'

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. यहां INDIA गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है. जबकि बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी को समर्थन दिया है. संख्या बल के आधार पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है. लेकिन दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और समर्थित नथवानी के बीच मुकाबला रोचक हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News Live Blog, Maharashtra MLC Elections, Shiv Sena Split, Jharkhand Rajya Sabha Election 2026, Samajwadi Party Split
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com