- नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन
- राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष
- शिवसेना नहीं जाएगी
नागरिकता संशोधन कानून पर देश भर में मचे बवाल को लेकर आज देश के प्रमुख विपक्षी नेता राष्ट्रपति कोविंद से आज शाम 4:30 बजे मुलाकात करेंगे. इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, टीएमसी, वामपंथी दल, आरजेडी ,सपा समेत कई विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी से सरकार बनाने वाली शिवसेना ने इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हो रही है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने जब राष्ट्रपति से मिलने वाले विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता. शिवसेना इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं है'.
Sanjay Raut, Shiv Sena on opposition parties delegation to meet the President over #CitizenshipAmendmentAct: I do not know about it. Shiv Sena is not part of this delegation. #Maharashtra pic.twitter.com/aZgpQwVPvm
— ANI (@ANI) December 17, 2019
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जामिया के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के बाद देशभर में गुस्सा, दर्जनों यूनिवर्सिटीज के छात्र आए साथ
गौरतलब है कि नागरिकता कानून को लेकर देश के कई विश्वविद्यालयों और शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं. जिसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. छात्रों की ओर से वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के सामने मामला उठाया है. सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश एएस बोबडे हालांकि छात्रों के रवैये पर सख्त टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, 'क्योंकि वे छात्र हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वह कानून को हाथ में ले लें.' फिलहाल मामले की सुनवाई अब बुधवार के लिए तय की गई है.
जामिया हिंसा में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं