विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2018

शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव पर अब तक नहीं लिया अंतिम निर्णय

शिवसेना ने कहा कि एनडीए सरकार को समर्थन देने पर अभी निर्णय नहीं हुआ है, अंतिम फैसला शुक्रवार को सुबह लिया जाएगा

शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव पर अब तक नहीं लिया अंतिम निर्णय
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो).
  • पहले व्हिप जारी कर सभी सांसदों से सरकार का समर्थन करने के लिए कहा था
  • सभी सांसदों से शुक्रवार को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है
  • पार्टी के फैसले के बारे में आज सुबह शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बताएंगे
मु्ंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के सांसदों से दिल्ली में रहने के लिए कहा है लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय शुक्रवार को ही लिया जाएगा. यह जानकारी शिवसेना के एक पदाधिकारी ने दी. 

इससे पहले गुरुवार को शिवसेना ने व्हिप जारी कर सभी सांसदों से एनडीए सरकार का समर्थन करने के लिए कहा था. उद्धव ठाकरे के निकट सहयोगी हर्षल प्रधान ने यहां बताया , ‘‘उद्धवजी ने सभी सांसदों से कल दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा है और पार्टी के निर्णय के बारे में कल सुबह शिवसेना अध्यक्ष उन्हें बताएंगे. ’’ 

VIDEO : मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा

लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक चंद्रकांत खैरे ने बताया कि पहले के ‘‘नोटिस ’’ (व्हिप) में पार्टी सांसदों से कहा गया था कि उन्हें दिन भर संसद में मौजूद रहना होगा. 
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
No Confidance Motion Against Modi Governement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com