- भूमि पूजन के मंच पर मौजूद थे नृत्य गोपाल दास
- कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए ट्रस्ट प्रमुख
- रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख हैं नृत्य गोपाल दास
रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. वह पांच अगस्त को हुए राम मंदिर (Ram Mandir) भूमि पूजन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मंच पर मौजूद थे. इस मुद्दे पर शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र 'सामना' (Saamana) में सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या पीएम मोदी क्वारंटाइन के नियमों का पालन करेंगे क्योंकि मंच पर वह नृत्य गोपाल दास के साथ मौजूद थे.
'सामना' में लिखा है, 'पांच अगस्त को हुए राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में 75 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास स्टेज पर मौजूद थे. उन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था. पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत महंत के संपर्क में आए. पीएम ने उनसे हाथ मिलाया, तो क्या हमारे प्रधानमंत्री भी क्वारंटाइन होंगे.' 'सामना' में यह भी लिखा है, 'हाल ही में अमित शाह कोरोना संक्रमित हो गए थे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है और उनकी हालत गंभीर है, इसके अलावा मोदी सरकार में कुछ मंत्रियों और नौकरशाहों में भी वायरस की पुष्टि हुई है.'
राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए 40 किलो की चांदी की शिला समर्पित करेंगे महंत नृत्य गोपाल दास
बता दें कि राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में कोरोना संकट की वजह से ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया गया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अयोध्या न आने की अपील की थी. इसके बावजूद काफी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे थे. कार्यक्रम के मंच पर सिर्फ पांच लोग मौजूद थे. पीएम मोदी और महंत नृत्य गोपाल दास के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्टेज पर मौजूद थे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
VIDEO: रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास हुए कोरोना पॉजिटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं