विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2017

शिमला में बलात्कार के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत

कोटखई, शिमला और अन्य जगहों पर नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. पुलिस पहले से ही जांच में सुस्ती को लेकर आलोचना का सामना कर रही है.    

शिमला में बलात्कार के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • आरोपी की हत्या के बाद थाने के सभी कर्मचारियों का तबादला
  • 4 जुलाई को 10वीं की छात्रा की रेप के बाद कर दी थी हत्या
  • नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन
शिमला: हिमाचल प्रदेश के कोटखई में नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद हत्या के मामले में एक आरोपी नेपाली मजदूर की मंगलवार रात कोटखई थाना में एक अन्य आरोपी ने कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद कोटखई थाना के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है और हिरासत में मौत को लेकर न्यायिक जांच की सिफारिश की गई है. बलात्कार की घटना पर जनाक्रोश की आशंका को लेकर कोटखई में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है. गौरतलब है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या 4 जुलाई को बलात्कार के बाद कर दी गई थी. घटना से पहले पीड़िता ने दोनों आरोपियों में से एक आरोपी राजेन्द्र (राजू) से लिफ्ट ली थी.

वीडियो देखें : शिमला में नाबालिग से रेप, हत्या के विरोध में प्रदर्शन



पीड़िता का शव दो दिनों के बाद पास के हलील जंगल से बरामद किया गया. मामले के सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र उर्फ राजू की जेल में नेपाली व्यक्ति सूरज के साथ तीखी बहस और हाथापाई हो गई थी. इसके बाद राजू ने कथित तौर पर सूरज का सिर दीवार पर दे मारा और उसकी मौत हो गई. दक्षिणी रेंज के आईजी जेड एच जैदी ने बताया कि सूरज ने बलात्कार की घटना का पूरा वृतांत सुनाया था और मुख्य आरोपी के रूप में पिकअप चालक राजू का नाम लिया था. कोटखई, शिमला और अन्य जगहों पर नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध जारी है. पुलिस पहले से ही जांच में सुस्ती को लेकर आलोचना का सामना कर रही है.    

ये भी पढ़े : UP: लड़की को सड़क पर फेंककर जा रहा था टैक्सी ड्राइवर रेपिस्ट, बाइक सवार ने पकड़ा
              दिल्ली में शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक किया बलात्कार


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimla, Rape, Murder, Rape Accused, Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com