हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में बनी अवैध मस्जिद(Shimla Masjid Controversy) का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. विधानसभा में मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) ने अनिरुद्ध सिंह पर भाजपा की भाषा बोलने और हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत की टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. ओवैसी के आरोपों पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है.
उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि ओवैसी बीजेपी की बी टीम हैं और एक समुदाय विशेष पर उनकी राजनीति टिक्की हुई है. हिमाचल प्रदेश में सभी के लिए मोहब्बत है. नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. इसलिए ओवैसी अपने राज्य में ध्यान दें. यहां बात वैध और अवैध की है. मंदिर या मस्जिद की नहीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली क्षेत्र में बनी मस्जिद अवैध है और 2010 से मामला एमसी अदालत में लटका हुआ है. लेकिन कारवाई नहीं हुई. इसी को लेकर सदन में बात रखी है और सरकार भी इसको लेकर गंभीर है. लोगों में इसको लेकर खासा आक्रोश भी है, क्योंकि काफी संख्या में शिमला में बाहरी राज्यों से लोग आ रहे हैं जिनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है. सुरक्षा को लेकर चिंता मैंने सदन में जाहिर की है. ओवैसी अपनी राजनीति रोटियां सेंक रहे हैं.
हिमाचल के शहरी विकासमंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी ओवैसी के बयान पर पलटवार किया और कहा कि प्रदेश में सभी के लिए मोहब्बत है और नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. ओवैसी अपनी राजनीति रोटियां सेंकने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं. संजौली मस्जिद मामले में सरकार कानून के दायरे में रहकर काम करेगी और नगर निगम की अदालत का जो भी निर्णय शनिवार को आयेगा सरकार उस आधार पर कारवाई करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं