विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2011

थाईलैंड में पकड़ा गया गैंगस्टर संतोष शेट्टी

मुंबई: कभी छोटा राजन का गुर्गा रहे गैंगस्टर संतोष शेट्टी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से पकड़कर मुंबई लाया गया है। पुलिस ने उसे फर्जी पासपोर्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) हिंमाशु रॉय ने बताया कि थाई पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने उसे बैंकॉक में पकड़ा। उसे सुबह मुंबई लाया गया। उसकी गिरफ्तारी फर्जी पासपोर्ट मामले में की गई है। शेट्टी मादक पदार्थ और सोने की तस्करी से जुड़ा रहा है। मुंबई में ही उसे खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह 1999 से भागता फिर रहा था। इस दौरान उसने थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया सहित पांच देशों में अपने ठिकाने बदले। रॉय ने कहा, शेट्टी 2004 में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से अलग हो गया था और बैंकॉक में किराए के एक मकान में नाम बदलकर रहता था। उसने अपना नाम निखिलेश शर्मा बता रखा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
आंसू, गम, गुस्‍सा : करवा चौथ पर अधूरी वीडियो कॉल... गांदरबल में आतंक के दर्द की 4 कहानियां
थाईलैंड में पकड़ा गया गैंगस्टर संतोष शेट्टी
छत्‍तीसगढ़: मोहंदी में नक्‍सलियों ने किया ब्‍लास्‍ट, ITBP के कई जवान घायल
Next Article
छत्‍तीसगढ़: मोहंदी में नक्‍सलियों ने किया ब्‍लास्‍ट, ITBP के कई जवान घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com