विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

'मित्रों' बोलकर शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में किया पीएम मोदी पर हमला, ट्रंप को भी लपेटा

बीजेपी की हार पर तंज कसते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

'मित्रों' बोलकर शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में किया पीएम मोदी पर हमला, ट्रंप को भी लपेटा
पीएम मोदी और शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)
  • एक बार फिर से शत्रुघ्न सि्हा का पीएम मोदी का हमला.
  • मित्रों बोलकर इशारों में साधा निशाना.
  • सीएम योगी के लिए जताया दुख.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार क्या मिली सासंद और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को जैसे पीएम मोदी पर निशाना साधने का मौका ही मिल गया. बीजेपी की हार पर तंज कसते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. बीजेपी की हार की वजह शत्रुघ्न सिन्हा ने एक तरह से पीएम मोदी के घमंड को बताया है. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि, ' ..... मैं बार-बार कह रहा हूं कि अहंकार, शॉर्ट टेंपर या ओवर कॉन्फिडेंस लोकतांत्रिक राजनीति में सबसे बड़े हत्यारे हैं, चाहे वह ट्रम्प, मित्रों या विपक्षी नेताओं से आए हों ....' हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी इस ट्वीट में विपक्षी नेताओं समेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र किया, मगर पीएम मोदी का सीधे तौर पर नाम लेने से बचते नजर आए. यही वजह है कि उन्होंने 'मित्रों' शब्द का प्रयोग किया. बता दें कि मित्रों शब्द का प्रयोग सबसे अधिक पीएम मोदी ही करते हैं. इस लिहाज से इस शब्द के जरिये शत्रुघ्न सिन्हा ने उन पर हमला बोला है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए दुख प्रकट किया है. उन्होंने लिखा है कि मेरे मित्र योगी जी के लिए काफी दुखी महसूस कर रहा हूं, जो अपने गृह क्षेत्र में ही हार गये. उन्होंने सही कहा कि अति आत्मविश्वास की वजह से इतनी बड़ी हार हुई है.  गौरतलब है कि बिहार और यूपी में हुए तीन लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी एक भी जगह जीत दर्ज नहीं कर पाई है. यूपी की दो सीटों मसलन गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से जीत छीन ली, वहीं पहले की तरह ही बिहार के अररिया में राजद ने अपनी सीट बरकरार रखी. 

VIDEO : सिटी सेंटर : बुआ-भतीजे ने योगी को दिया झटका
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com