मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री से लदी SUV और महाराष्ट्र में कोरोना (Covid 19 in Maharashtra) के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच अहम बैठक सीएम आवास पर हुई. दोनों के बीच यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन वाजे प्रकरण को लेकर एनसीपी, उद्धव सरकार के रवैये से नाखुश हैं, चर्चा है कि खुद शरद पवार खफा हैं. हालांकि कल मीडिया से बात करते हुए पवार ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि ये बहुत ही लोकल मसला है लेकिन आज की मीटिंग में इस पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक NCP ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई.
सूत्रों के मुताबिक एनसीपी का मानना है कि सचिन वाजे को बहाल करना ही बड़ी चूक थी. चर्चा है कि एनसीपी और गृह मंत्रालय तब भी इस मुद्दे पर शिवसेना से असहमत थे लेकिन CM उद्ध्व ठाकरे का आग्रह होने के नाते वाजे की बहाली हो गई. वहीं दूसरी तरफ रविवार को महाराष्ट्र में इस साल के सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब NIA की जांच में वाजे पर संकट के बादल मंडराते दिखाई दे रहे हैं और इस पूरे मामले में सरकार पर भी सवाल उठेंगे. दूसरी तरफ राज्य में कोरोना का संकट भी गहराता जा रहा है. ऐसे में दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात ने अटकलों के बाजार को गरम कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं