विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

शरद पवार का दावा, महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी

शरद पवार ने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की प्रशंसा की, कहा- सभी को अपने साथ आगे लेकर बढ़ते हैं

शरद पवार का दावा, महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के नेता व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो).
मुंबई:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. पवार ने एक मराठी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘विजन महाराष्ट्र' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की प्रशंसा की.

एनसीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि राज्य सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे ऐसे व्यक्ति हैं जो सभी को अपने साथ आगे लेकर बढ़ते हैं.''

मुख्यमंत्री के तौर पर ठाकरे के प्रदर्शन को अंक देने के लिए कहने पर पवार ने कहा कि शिवसेना प्रमुख ने अभी किसी परीक्षा का सामना नहीं किया है, लेकिन वह सही पथ पर आगे बढ़ रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Pawar, Coalition Government, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com