- राजस्थान के दौसा की है घटना
- पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार
- स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां राजस्थान पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर ने एक चार साल की बच्ची को पहले बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना राजस्थान के दौसा की है. इस घटना को लेकर एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि यह घटना लालसोट इलाके में हुई है. जांच में पता चला है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर जिसकी पहचान भूपेन्द्र सिंह के तौर पर हुई है, ने दोपहर में चार साल की बच्ची को पहले बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ भी की जा रही है.
एएसपी सिंह ने कहा कि पास में रहने वाले एक परिवार की शिकायत के आधार पर राहुवास पुलिस स्टेशन में भूपेन्द्र नाम के एक एसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवार ने आरोपी सब-इंस्पेक्टरन पर रेप का आरोप लगाया है. नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराया जा रहा है. आरोपी ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया है उस दौरान वह चुनाव ड्यूटी पर था. पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने की नारेबाजी
इस बीच, दौसा की एसपी वंदिता राणा ने कहा कि बच्ची की सही उम्र मेडिकल जांच के बाद और पीड़िता के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित की जाएगी. उन्होंने बताया कि बच्ची की अनुमानित उम्र करीब चार से पांच साल है. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में राहुवास थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया. मिल रही जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी गांव वालों ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर की पिटाई भी की.
लालसोट में 7 साल की दलित बच्ची के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। मासूम को न्याय दिलाने के लिए मौके पर पहुंच गया हूं। अशोक गहलोत सरकार के नाकारापन से निरंकुश हुई पुलिस चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर भी ज्यादती करने से बाज नहीं आ रही। pic.twitter.com/xnIB13eyWi
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) November 10, 2023
"बच्ची को मिले न्याय"
मौके पर गए बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लालसोट में एक पुलिसकर्मी द्वारा सात साल की दलित बच्ची से रेप की घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है. मैं मौके पर पहुंच गया हूं. मासूम बच्ची को न्याय चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अशोक गहलोत सरकार की अक्षमता के कारण निरंकुश हो चुकी पुलिस चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं