विज्ञापन

सिख दंगों के वकील HS फुल्का ने थामा बीजेपी का दामन, बोले- भाजपा से मेरे नजदीकी संबंध

सीनियर वकील एचएस फुल्का ने बीजेपी के दिल्ली ऑफिस में हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा.

सिख दंगों के वकील HS फुल्का ने थामा बीजेपी का दामन, बोले- भाजपा से मेरे नजदीकी संबंध
advocate hs phoolka
  • वरिष्ठ वकील एचएस फुल्का ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा है
  • एचएस फुल्का 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों के केस की पैरवी कर रहे हैं
  • उन्होंने बीजेपी के दिल्ली कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है
नई दिल्ली:

सीनियर वकील एचएस फुल्का ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली. फुल्का वही वकील हैं जो 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का केस लड़ रहे हैं. एचएस फुल्का ने बीजेपी के दिल्ली ऑफिस में हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. 

बीजेपी ने मेरा हमेशा साथ दिया 

BJP में शामिल होने के बाद वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का ने कहा कि मैं पिछले 40 सालों से 1984 दंगों (पीड़ितों) के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं और इस दौरान BJP ने मुझे हमेशा समर्थन दिया है.मैंने यह लड़ाई उनके साथ मिलकर लड़ी है. मैंने BJP के लिए बहुत‑सा कानूनी काम भी किया है.

AAP में रहा पर बीजेपी से मेरे नजदीकी संबंध...

फुल्का ने कहा कि मैं 2014 से 2017 तक 3 साल AAP में रहा, लेकिन शुरू से ही मेरा नजदीकी संबंध BJP के साथ रहा है. सीनियर वकील एचएस फुल्का ने कहा कि पंजाब की हालत बहुत खराब है.वहां फिरौती के फोन आ रहे हैं, कानून‑व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है, नशे की समस्या बढ़ रही है और कहा जा रहा है कि पंजाब की जमीन 13–14 साल में बंजर हो सकती है. सरकार को कोई परवाह नहीं.इसलिए मैं पंजाब के लिए दोबारा राजनीति में लौट रहा हूं. लौटने के लिए BJP से बेहतर कोई पार्टी नहीं थी.
 

यह भी पढ़ें-  पीएम मोदी आज शाम करेंगे सुरक्षा मामलों पर अहम बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

यह भी पढ़ें-  क्या बला है FCRA, विदेशी चंदा से जुड़े कानून में ये 6 बदलाव, जिन पर संसद के अंदर-बाहर मचा बवाल, पढ़ें डिटेल
 

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hs Phulka, Senior Advocate Hs Phoolka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com