प्रधानमंत्री मोदी आज असम में अपने चुनावी दौरे के दौरान प्रदेश में तीसरी बार जीत का दावा किया है.देश में गैस की कमी की शिकायत के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं. गैस कंपनियों ने एक महीने के अंदर दोबारा दाम बढ़ाए हैं. इस बार 195 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2048 रुपये हो गई है. 1 मार्च को 114 रुपये बढ़ा था. दिल्ली सहित देश का मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में बीती रात तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम कूल-कूल कर दिया है. मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है. ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम ये युद्ध 2-3 हफ्ते में खत्म करने वाले हैं. देश-विदेश की बाकी खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
मालदा के कालियाचक में वोटर लिस्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन
मालदा के कालियाचक में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। शाम से ही यह विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है. और ये प्रदर्शन अभी भी जारी हैं, और नेशनल हाईवे अभी भी जाम है. बताया जा रहा है कि कालियाचक ब्लॉक 2 के दफ़्तर में प्रदर्शनकारियों ने सात ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेटों को घेर रखा है.
बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस की आखिरी लिस्ट आई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आखिरी लिस्ट भी आ गई है. आखिरी बची 10 सीटों के लिए कांग्रेस ने बुधवार रात को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. प्रदेश अध्यक्ष शुभांकर सरकार को कांग्रेस ने श्रीरामपुर सीट से टिकट दिया है.

बारामती उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल
महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. एनसीपी (अजित पवार गुट) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार आज देर शाम दिल्ली पहुंच रही हैं, जहां उनकी अहम बैठकों का दौर शुरू होगा. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं से उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को बारामती उपचुनाव के लिए सुनीता पवार नामांकन दाखिल करेंगी. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक चुनाव निर्विरोध करने को लेकर सुनेत्रा पवार की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे से भी हो सकती है.
PM Modi Live Updates: मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी दूसरी बार लेंगे CCS की मीटिंग
मिडिल ईस्ट संकट के बीच आज शाम एक बार फिर कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक होने वाली है.पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान ताजा हालात की समीक्षा की जाएगी.इसमें कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे. इससे पहले 22 मार्च को भी सीसीएस की बैठक हुई थी.
Live Updates:BJP की मदद करने पर कांग्रेस के 7 पार्षद निलंबित
जालना महानगरपालिका में स्वीकृत सदस्य Co-opted Members के चयन की प्रक्रिया चल रही थी.इस दौरान कांग्रेस के सात पार्षदों पर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी पार्टी के आदेश यानी व्हिप का उल्लंघन किया और परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की मदद की.पार्टी के साथ इसे विश्वासघात और अनुशासनहीनता मानते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने ये कदम उठाया है.
SIR News Supreme Court: हम अब तक हुई प्रगति से खुश हैं...पश्चिम बंगाल में SIR के मुद्दे पर CJI
पश्चिम बंगाल में SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम हम अब तक हुई प्रगति से खुश हैं. सीजेआई सूर्यकांत ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि सभी आपत्तियां 7 अप्रैल तक सुनी जाएंगी. हमें बताया गया है कि सभी आपत्तियों पर 7 अप्रैल तक फैसला हो जाएगा.
PM Modi In Assam Live: असम में राहुल गांधी पर बरसे पीएम मोदी,कहा- उनकी हार की सेंचुरी होने वाली है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के चुनावी दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी हार की सेंचुरी लगाएंगे. मोदी ने कहा कि असम में बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है. असम ने बीते 10 साल में विकास का नया दौर देखा है.
PM Modi In Assam: असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान में पीएम मोदी की सेल्फी, चाय पत्तियां भी तोड़ीं
Tea is the soul of Assam! The tea from here has made its way across the world.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
This morning in Dibrugarh, I went to a tea garden and interacted with women working here. It was a very memorable experience. pic.twitter.com/2VZufAAZ0h
Noida News: नोएडा जमीन अधिग्रहण मामले में किसानों की बड़ी जीत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाया
इलाहाबाद हाईकोर्ट से चार दशक बाद नोएडा के किसानों को बड़ी जीत मिली है.इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किसानों की अपील पर 44 साल बाद नोएडा भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक पुराने मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए किसानों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मुआवजे को बढ़ा कर साढ़े चार गुना से ज्यादा कर दिया है.इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1976 के एक पुराने नोएडा भूमि अधिग्रहण मामले में फैसला सुनाते हुए किसानों की अधिग्रहित की जमीन का मुआवजा 6 रुपए से बढ़ाकर 28.12 रुपए प्रति वर्ग गज करने का आदेश दिया है.(रिपोर्ट- दीपक गंभीर)
UP News Live Updates:सीतापुर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 150 निर्माणों पर गरजा 'पंजा'
उत्तर प्रदेश के कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे के चौड़ीकरण के लिए सीतापुर में अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी है.लगभग 150 अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Demolition drive is underway in Sitapur for the widening of the Captain Manoj Pandey intersection. Approximately 150 illegal encroachments are being demolished. pic.twitter.com/gCjsiy1HwF
— ANI (@ANI) April 1, 2026
FTF Cylinder Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर के बाद छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े, 51 रुपये ज्यादा देने होंगे
1 अप्रैल को सुबह-सुबह 19 किलो गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के बाद अब 5 किलो वाले FTF सिलेंडर यानी छोटू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ा दी गई है. अब लोगों को 51 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे