बस्तर में सुरक्षा बलों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा

महिलाओं ने कलेक्टर के दफ्तर में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

बस्तर में सुरक्षा बलों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा

बस्तर की महिलाओं ने कलेक्टर के दफ्तर जाकर सुरक्षा बलों के जवानों पर कार्रवाई की मांग की.

भोपाल:

बस्तर में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जवानों ने उनके साथ छेड़खानी की, उनके साथ मारपीट की. नाराज़ महिलाओं ने शुक्रवार को कलेक्टर के दफ्तर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
          
मामला 21 दिसंबर का बताया जा रहा है. आरोप है कि गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली में 21 दिसंबर गुरुवार को एक वर्दीधारी माओवादी को ढेर करने के बाद इलाके में सर्चिंग कर रहे पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने सावनार, कोरचोली और तोड़का की महिलाओं से बेरहमी के साथ मारपीट की और छेड़खानी की.           

VIDEO : नक्सलियों का मूवमेंट

महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान बच्चों को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी पीटा गया. महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती की गई. दफ्तर में कलेक्टर मौजूद नहीं थे लिहाज़ा महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com