विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2016

सुरक्षा बल दे रहे हैं आतंकी हमलों का मुहंतोड़ जवाब : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

सुरक्षा बल दे रहे हैं आतंकी हमलों का मुहंतोड़ जवाब : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
लेह: जम्मू-कश्मीर में सेना और बीएसएफ के आसपास स्थित शिविरों पर आतंकवादियों के हमले के घंटों बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लेह में कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के ऐसे प्रयासों का सुरक्षा बल ‘‘मुहंतोड़ जवाब’’ दे रहे हैं.

उन्होंने कहा ‘‘हमारे सुरक्षा बल मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं।’’ संवाददाताओं ने उनसे राज्य में सुरक्षा बलों पर हो रहे आतंकवादियों के हमलों के बारे में पूछा था.

सिंह की इस टिप्पणी से घंटों पहले, भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बारामूला में बीएसएफ के शिविर और उससे लगे सेना के शिविर पर हमला किया था.

कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से में आतंकवादी शिविरों पर भारतीय सेना द्वारा लक्षित हमले किए जाने के चार दिन बाद आतंकवादियों का सुरक्षा बलों पर यह पहला बड़ा हमला है.

बीती रात बारामूला में हुए इस हमले से ठीक एक पखवाड़े पहले आतंकवादियों ने यहां से 102 किमी दूर, उरी में सैन्य ब्रिगेड के मुख्यालय में हमला किया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे.

गृह मंत्री कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत करने और उनके विचार जानने के उद्देश्य से लेह और करगिल के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

लद्दाख के दौरे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वह यहां विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानने के लिए आए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजनाथ सिंह, भारतीय सेना, बीएसएफ, आतंकी हमला, Rajnath Singh, Indian Army, BSF, Terrorist Attack, Leh, लेह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com