विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश जोशी को याचिका की कॉपी केंद्र सरकार के वक़ील अटॉर्नी जरनल और चुनाव आयोग को देने को कहा है और उनका पक्ष पूछा है.

गुजरात विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: गुजरात में होने वाले चुनाव पारदर्शी बनाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. AICC सचिव प्रकाश जोशी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश जोशी को याचिका की कॉपी केंद्र सरकार के वक़ील अटॉर्नी जरनल और चुनाव आयोग को देने को कहा है और उनका पक्ष पूछा है. कोर्ट मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर को करेगा. AICC के सचिव प्रकाश जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएं. साथ ही चुनाव में VVPAT मशीनों के साथ बकायदा पेपर ट्रेल हो जिसे मतदाता द्वारा पढ़ा जा सके और कोई सवाल उठने पर इन ट्रेल से गिनती की जा सके. इसके अलावा चुनाव के दौरान अपराधियों को पेरोल ना दिया जाए.

याचिका में मांग की गई है कि ठेका कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर ना लगाया जाए. साथ ही सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखा जाए. प्रकाश जोशी ने अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि उन अधिकारियों को चुनाव की ड्यूटी पर न रखा जाए जिनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही चल रही है.

VIDEO: VVPAT मशीन को लेकर भी दिल में कोई सवाल है, तो इस वीडियो को जरूर देखें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com