- सुप्रीम कोर्ट में फारूकी ने 2 याचिका दायर की थी.
- फरवरी 2021 में SC ने फारूकी को अंतरिम जमानत दी थी
- SC ने हाईकोर्ट के आदेश की समीक्षा करने को भी कहा था.
हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को नियमित जमानत दी है. इस मामले में पहले फारूकी अंतरिम जमानत पर थे. साथ ही फारूकी के खिलाफ सभी प्राथमिकियों (FIR) को मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसफर कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो हाईकोर्ट जाकर अपने खिलाफ FIR रद्द करने की याचिका दाखिल कर सकते हैं.
फरवरी 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने फारूकी को अंतरिम जमानत दी थी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश की समीक्षा करने को भी कहा था. क्योंकि हाईकोर्ट कॉमेडियन फारूकी को जमानत याचिका को खारिज कर चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने एक शो क दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट किया था. जिसके बाद उनके इस कमेंट से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया था.
इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फारूकी की याचिका खारिज कर दी थी. बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिका दायर की थी. पहली याचिका में उन्होंने खुद को जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई थी. दूसरी में अपने खिलाफ दर्ज अलग-अलग राज्यों में मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग की थी. इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए नोटिस जारी किया था.
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका, महिला पार्षद बीजेपी में हुईं शामिल
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बताया- कैसे भारत बन सकता है "विश्व गुरु"?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं