विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2022

'यूपी में क्यों हारे चुनाव?' अखिलेश यादव के सहयोगी SBSP अध्यक्ष ओपी राजभर ने बताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए. इस बार भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सहयोगियों के साथ शानदार जीत हासिल की. वहीं उनकी टक्कर में खड़ी सपा को फिर से करारी हार झेलनी पड़ी.

यूपी चुनाव में सपा गठबंधन को शिकस्त का सामना करना पड़ा
नई दिल्ली:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार पर विचार करेगी और मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी. एसबीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. "एक कहावत है कि असफल होना इंगित करता है कि सफल होने के प्रयास पर्याप्त नहीं थे और कमियां थीं.

एसबीएसपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि हम अपनी विचारधारा को लोगों के घरों तक नहीं ले जा सके और हम इस पर विचार-मंथन करेंगे और फिर से लोगों के पास जाएंगे."403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में, भाजपा ने 255 सीटें जीती, जो कि बहुमत के आंकडे से अधिक है. वहीं उसके सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी ने क्रमशः 12 और 6 सीटें जीतने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें: CBSE Class X term 1 Result 2022 : स्कूलों को मिली टर्म 1 की मार्कशीट; यहां देखें रिज़ल्ट Cbseresults.nic.in

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी, जिसे कई लोगों को उम्मीद थी कि वो इन चुनावों में बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बनेगी. लेकिन सपा इसमें पूरी तरह से नाकाम रही. हालांकि 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में सपा ने बेहतर प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि पिछली बार जब यूपी विधानसभा चुनाव में साप को 47 सीटें हासिल मिली थी. जबकि बीजेपी ने इस चुनाव में रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की थी.

VIDEO: महाराष्ट्र का बजट हुआ पेश, मुंबई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन की घोषणा

लेखक के बारे में
img
ANI
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav Ally, Akhilesh Yadav Ally In UP Election 2022, Suheldev Bharatiya Samaj Party, SBSP, SBSP President, Om Prakash Rajbhar, UP Election 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com