विज्ञापन

9.60 करोड़ सिर्फ मोहम्मद शमी ने टेस्ट फीस से कमाए, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से आया इतना पैसा, जानें कुल नेटवर्थ

मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. और इसी के साथ ही भारत के एक और बेहतरीन क्रिकेटर की सफेद जर्सी से विदाई हो गई

9.60 करोड़ सिर्फ मोहम्मद शमी ने टेस्ट फीस से कमाए, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से आया इतना पैसा, जानें कुल नेटवर्थ
भारत के पूर्व टेस्ट बॉलर मोहम्मद शमी
source: X

आज पूरी दुनिया में करोड़ों सनातनी धन तेरस का त्यौहार मना रहे हैं. भारत के बाजार भारी भीड़ और खरीदारी से महक रहे हैं. लोग नए चौपहिया दुपहिया वाहन खरदी रहे हैं, तो  वहीं टीम श्रेयस अय्यर शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरा वनडे खेलने की तैयारी कर रही है. जाहिर है कि खिलाड़ियों का मन भी कह रहा होगा कि काश अगर दौरा न होता है, तो वह भी जमकर खरीदारी करते. वैसे चाहे विराट हों, या रोहित या फिर हार्दिक पांड्या, टीम इंडिया के सितारों के पास पहले से ही एक से बढ़कर आलीशान और महंगा वाहन है. 

यह भी पढ़ें: तेंदुलकर का मास्टर स्ट्रोक! इस निवेश ने सिर्फ 3 साल में दिया 26 गुना रिटर्न, कुल इतने स्टार्ट-अप में लगा पैसा

यह भी पढ़ें: 14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान,  की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

रोहित शर्मा के पास लगभग 4.77 करोड़ से 4.86 करोड़ मूल्य की लेम्बोर्गिनी उरुस मौजूद है, जिसका टर्बो V8 इंजन शक्ति और गति का प्रतिनिधित्व करता है. इसी प्रकार विराट कोहली के पास ₹3.88 करोड़ से ₹4.09 करोड़ मूल्य की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी के साथ ऑडी आर8 एलएमएक्स और ऑडी क्यू8 जैसी कारें हैं. चलिए डिटेल से जानिए कि किस स्टार के पास कौन सा चौपहिया वाहन है. भारतीय दिग्गज  पेसर मोम्मद शमी चर्चा में हैं. पिछले करीब एक या डेढ़  साल से टीम इंडिया में वापसी के पुरजोर प्रयास के बावजूद बुलावा न मिलने पर शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. मोहम्मद शमी ने X पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए सफेद जर्सी को खूंटी पर टांगने की बात कही. और टेस्ट से संन्यास के वह चर्चा में हैं. पूर्व क्रिकेटर और फैंस उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं, तो गूगल पर उनकी बातों को ढूंढा जा रहा है. शमी की खास बातें हम लेकर आए हैं. लंबे करियर में शमी की कुल नेटवर्थ करीब  ₹47 करोड़ से ₹55 करोड़ रुपये (लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है. वहीं, सिर्फ और सिर्फ टेस्ट से भी शमी ने अच्छी खासी कमाई की. 

टेस्ट मैच फीस से कुल आय

बीसीसीआई द्वारा सैलरी स्ट्रक्चर के हिसाब से हर खिलाड़ी को हर टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये फीस का भुगतान किया जाता है. शमी ने करियर में कुल 64 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान फीस ऊपर-नीचे भी हुई. लेकिन औसत फीस 15 लाख रुपये लेकर चलें, तो शमी ने इन 65 टेस्ट मैचों से 9.60 करोड़ रुपये की कमाई की.  

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कमाई

बीसीसीआई अपने अनुबंधित सीनियर खिलाड़ियों को प्रदर्शन और प्रारूप में नियमितता के आधार पर चार ग्रेड्स (A+, A, B, C) में विभाजित करके वार्षिक रिटेनर राशि प्रदान करता है. नवंबर 2013 में टेस्ट पदार्पण के बाद से शमी का केंद्रीय अनुबंध इतिहास विभिन्न चरणों से गुजरा है.  शुरुआती वर्षों में वे ग्रेड बी और ग्रेड सी श्रेणी का हिस्सा रहे. मार्च 2018 में पारिवारिक और कानूनी विवादों के कारण उनका अनुबंध कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन बीसीसीआई की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई (ACU) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के तुरंत बाद उन्हें 3 करोड़ वार्षिक मूल्य वाले ग्रेड बी अनुबंध में बहाल कर दिया गया था. साल 2013 से 2025 तक के विभिन्न अनुबंध वर्षों (ग्रेड ए के ₹5 करोड़/वर्ष, ग्रेड बी के ₹3 करोड़/वर्ष और शुरुआती अनुबंधों) का आकलन करने पर बीसीसीआई रिटेनरशिप से उनकी कुल कमाई ₹38 करोड़ से ₹42 करोड़ के बीच बैठती है.

                                 आय का घटक
दर / गणना का आधारकुल अनुमानित आय (INR)
टेस्ट मैच फीस64 टेस्ट मैच × ₹15,00,000 प्रति मैच₹9.60 करोड़
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (2013–2025)समग्र  रिटेनरशिप राशि (Grade A एवं Grade B का योग)₹38.00 करोड़ – ₹42.00 करोड़
कुल समग्र आय (केवल टेस्ट + केंद्रीय अनुबंध)मैच फीस एवं रिटेनरशिप का कुल योग
                     ₹47.60 करोड़ – ₹51.60 करोड़

शमी की कुल नेटवर्थ=(कुल संपत्ति-कुल देनदारी)

हालांकि, शमी की कुल संपत्ति से बीसीसीआई रिटेनरशिप उनकी मुख्य नींव हैं, परंतु उनकी कुल संपत्ति में अन्य वाणिज्यिक स्रोतों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शमी ने दिल्ली कैपिटल्स (₹4.25 करोड़/सीजन), पंजाब किंग्स (₹4.80 करोड़/सीजन), गुजरात टाइटंस (₹6.25 करोड़/सीजन), सनराइजर्स हैदराबाद (₹10 करोड़) और लखनऊ सुपर जायंट्स (₹10 करोड़) का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने करियर में ₹50 करोड़ से अधिक की संचयी आईपीएल आय अर्जित की है. रिपोर्टों के अनुसार, मोहम्मद शमी की कुल नेटवर्थ ₹47 करोड़ से ₹55 करोड़ रुपये (लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com