स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.30 फीसदी तक छूट देने का ऐलान किया है. यह घर खरीदारों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है. बैंक नए होम लोन पर ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लेगा. स्टेट बैंक ने पिछले कुछ वर्षों में ब्याज दरों में काफी कमी की है. देश के 30 फीसदी से ज्यादा होम लोन ग्राहक एसबीआई के पास ही हैं.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने कहा कि होम लोन (Home Loan Rate) पर नई ब्याज दरें सिबिल स्कोर (CIBIL Score) से जुड़ी होंगी. 30 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए ब्याज दर 6.80 प्रतिशत से शुरू होगी. जबकि 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन के लिए ब्याज दर 6.95 प्रतिशत से शुरू होगी. महिला कर्जदारों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. घर खरीदारों को आकर्षक छूट देने के मकसद से देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक एसबीआई ने आवास ऋण पर 0.30 प्रतिशत की इस कमी का ऐलान किया है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने कहा कि 5 करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए आठ बड़े महानगरों में 0.30 प्रतिशत तक की ब्याज छूट उपलब्ध रहेगी. ग्राहक योनो ऐप के जरिये घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 0.05 फीसदी की अतिरिक्त राहत पा सकते हैं. बैंक के प्रबंध निदेशक (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने कहा कि मार्च 2021 तक होम लोन ग्राहकों के लिए छूट जारी रहेगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं