विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2011

सरकार ने भावनाएं समझने में भूल की : संदीप दीक्षित

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद व दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के मामले में सरकार ने लोगों की भावनाओं को समझने में भूल की। यह पहला अवसर है जब किसी कांग्रेस के नेता ने ऐसी बात कही है। पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर में उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, "सरकार ने शायद लोगों के भावनाओं को समझने में गलती कर दी है।" पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की वर्षगांठ पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। दीक्षित ने कहा कि फिलहाल पहले क्या हुआ इससे अधिक अभी यह महत्वपूर्ण है कि इसे कैसे समाप्त किया जाए। उम्मीद है कि इसका मिलजुलकर हल निकाल लिया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
सरकार ने भावनाएं समझने में भूल की : संदीप दीक्षित
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com