विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

संभल हिंसा मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, बढ़ सकती है सपा सांसद बर्क की मुश्किलें

संभल हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और 23 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. यह चार्जशीट 1000 पन्नों की है.

संभल हिंसा मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, बढ़ सकती है सपा सांसद बर्क की मुश्किलें
संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क.

Sambhal Violence: संभल हिंसा के मामले में बुधवार को एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इस हिंसा के मामले में बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. इस हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के स्थानीय सांसद जियाउर रहमान बर्क सहित 23 आरोपी शामिल है. इन सभी के खिलाफ जिला न्यायालय की MP MLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है. यह चार्जशीट 1000 पेज की बताई जा रही है. मालूम हो कि संभल की विवादित जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में यहां हिंसा भड़की थी. इस हिंसा के मामले में संभल के सपा सांसद जियाउर रहमान वर्क नामजद आरोपी है. चार्जशीट पेश होने के बाद सपा सांसद की मुश्किलें बढ़ने के संकेत मिले है. 

सपा सांसद के अलावा मस्जिद कमेटी के साथ-साथ कई अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया था. जिसमें पुलिस की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई है. 

NDTV के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी से यह पता चला है कि चार्जशीट से संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ सकती है. चार्जशीट के बाद कोर्ट में इसका ट्रायल शुरू होगा. साांसद जिया उर रहमान बर्क हिंसा के दिन मतलब 24 नवंबर 2024 को शहर से बाहर थे. वे बेंगलुरु गए हुए थे. इस बात के सबूत उन्होंने संभल पुलिस को दिए हैं.

चार्जशीट में सपा सांसद पर पर भीड़ के इकट्ठा करने, हिंसा के लिए भड़काने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

चार्जशीट के मुताबिक जिया उर रहमान बर्क लगातार फोन कर संभल के लोगों को सर्वे के विरोध के लिए तैयार करते रहे है. जिया ने लोगों से कहा सर्वे पूरा हो गया तो जनता हम पर थूकेगी. जिया 23 नवंबर से लेकर 24 नवंबर की सुबह तक जामा मस्जिद की इतजामिया कमेटी के चीफ ज़फ़र अली से फ़ोन पर संपर्क में रहे. 

हिंसा के दिन भीड़ कैसे जुटाए इसकी रणनीति बनाते रहे सपा सांसद

भीड़ कैसे जुटाए, इसकी भी रणनीति बनाते रहे. चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि जिया ने लोगों से कहा सर्वे से पहले ही मस्जिद को घेर लेना. अदालत के आदेश के बाद संभल के जामा मस्जिद का सर्वे हुआ. ये सर्वे ASI ने किया था. उस दिन हुई हिंसा में चार लोगों की जान चली गई थी. 

संभल हिंसा की चार्जशीट में सपा विधायक इकबाल को क्लिन चिट 

इस चार्जशीट में समाजवादी पार्टी के विधायक इक़बाल महमूद के सुहेल इक़बाल को क्लिन चिट मिल गई है. हिंसा भड़काने को लेकर उन पर भी मुक़दमा दर्ज हुआ था. लेकिन जांच में पता चला कि वे उस दिन अपने घर पर ही थे. उन्होंने किसी को हिंसा के लिए नहीं उकसाया. सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी जमा किए गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal, Sambhal Jama Masjid, Sambhal Jama Masjid Dispute, Sambhal Jama Masjid Survey, Sambhal Jama Masjid Survey Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com