विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2024

मैनपुरी में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं, जीत हमारी ही होगी- NDTV इलेक्शन कार्निवल में बोले सपा नेता

समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे दल को बहुत कम समय के लिए काम करने का मौका मिला जिसमें हमलोगों ने जमकर काम किया.

मैनपुरी में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं, जीत हमारी ही होगी-  NDTV इलेक्शन कार्निवल में बोले सपा नेता
नई दिल्ली:

'NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) गुरुवार को मैनपुरी पहुंचा. मैनपुरी पर साल 1996 से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. अभी मैनपुरी से डिंपल यादव सांसद हैं. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली थी. NDTV इलेक्शन कार्निवल में हिस्सा लेने के लिए के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व जिला महासचिव हरपाल सिंह यादव पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि   मैनपुरी में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है. यह क्षेत्र समाजवादियों का गढ़ रहा है. जब-जब हमारी सरकार रही है हमारी पार्टी ने बहुत अधिक काम किया है. कोई भी हमारे खिलाफ चुनाव में उतरे जीत हमारी ही होगी. हम लगातार जीत रहे हैं. आगे भी हमें जीत मिलेगी.

पूरे देश में बेरोजगारी का संकट: समाजवादी पार्टी
समाजवादी  पार्टी के नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे दल को बहुत कम समय के लिए काम करने का मौका मिला जिसमें हमलोगों ने जमकर काम किया. समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी तो हमलोगों ने शिक्षक, लेखपाल और पुलिस मे भर्ती की थी. समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि रोजगार सृजन में केंद्र सरकार की भूमिका बहुत बड़ी होती है. आज के दौर में पूरा देश बेरोजगारी और गरीबी के संकट से गुजर रहा है. महंगाई का मुद्दा सबसे अहम है.

बीजेपी नेता ने किया पलटवार
बीजेपी नेता आलोक गुप्ता ने कहा कि इस बार के चुनाव में हम चुनौती नहीं देने जा रहे हैं हम क्लीन स्वीप कर रहे हैं. इस बार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हमें जीत मिलेगी. उसी में एक सीट मैनपुरी की भी है हमें यहां भी जीत मिलेगी. वहीं कांग्रेस नेता अर्चना भदोरिया ने कहा कि यहां हम दोनों मिलकर मेहनत करेंगे.

बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी में सर्वे करवाने के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी की कोई गढ़ नहीं रहा है. यहां उनकी जबर्दस्ती रही है. 4 लोकसभा चुनावों में बेहद नजदीक मुकाबले में हमारी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. हम कई बार जीत के बेहद करीब थे. 

समाज के हर तबके के लोगों ने लिया हिस्सा
मैनपुरी में NDTV इलेक्शन कार्निवल में हिस्सा लेने के लिए समाज के हर तबके लोग पहुंचे थे.  कवि, शायर और कलाकारों ने भी हिस्सा लिया. तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से अपने प्रतिनिधियों को भेजा गया. समाजवार्दी पार्टी की तरफ से पूर्व जिला महासचिव हरपाल सिंह यादव, बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, बसपा प्रत्य़ाशी डा. गुलशन शाक्य और कांग्रेस की सचिव अर्चना भदोरिया ने हिस्सा लिया. 

ये भी पढ़ें- :

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2024, BJP, Congress, Mainpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com