विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2022

"सलमान खान ड्रग्स लेते हैं, आमिर..."- बोले योग गुरु रामदेव

रामदेव उत्तर प्रदेश में नशीली दवाओं के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे, जब वह ड्रग्स के प्रसार के लिए फिल्म उद्योग और सितारों को दोषी ठहराते दिखे. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "शाहरुख खान का बेटा (आर्यन खान) एक ड्रग पार्टी में ड्रग्स करते पकड़ा गया था. वह जेल गया था. सलमान खान ड्रग्स लेता है. मैं आमिर खान के बारे में नहीं जानता.

"सलमान खान ड्रग्स लेते हैं, आमिर..."- बोले योग गुरु रामदेव

बॉलीवुड में कथित तौर पर ड्रग्स रैकेट की खबरें सामने आती रहती हैं. अब योग गुरु बाबा रामदेव ने ड्रग्स मामले में कई अभिनेताओं पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा कि सलमान खान सहित कई अमिनेता ड्रग्स लेते हैं. शनिवार को एक विवादास्पद भाषण में सलमान खान और शाहरुख खान के बेटे का भी नाम लिया है जो वायरल हो गया है.

रामदेव उत्तर प्रदेश में नशीली दवाओं के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे, जब वह ड्रग्स के प्रसार के लिए फिल्म उद्योग और सितारों को दोषी ठहराते दिखे. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "शाहरुख खान का बेटा (आर्यन खान) एक ड्रग पार्टी में ड्रग्स करते पकड़ा गया था. वह जेल गया था. सलमान खान ड्रग्स लेता है. मैं आमिर खान के बारे में नहीं जानता.

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "कौन जानता है कि कितने फिल्मी सितारे ड्रग्स लेते हैं. बॉलीवुड में ड्रग्स हैं, राजनीति में ड्रग्स हैं. चुनाव के दौरान शराब बांटी जाती है. हमें संकल्प लेना चाहिए कि भारत को हर नशे से मुक्त होना चाहिए. इसके लिए हम एक आंदोलन शुरू करेंगे.

पिछले साल "ड्रग्स-ऑन-क्रूज़" मामले में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सबूतों के अभाव में किसी भी आरोप से मुक्त कर दिया गया था. 20 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी. 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सदमे में मौत के बाद एक कथित "बॉलीवुड-ड्रग्स नेक्सस" की जांच में कई फिल्मी हस्तियों से पूछताछ की गई थी.

ये भी पढ़ें:-
आबकारी नीति : मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ के बीच AAP का विरोध-प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 100 कार्यकर्ता

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर 230 KM/प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ रही BMW कार क्रैश, 4 की मौत; कह रहे थे- '300 मार'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Aamir Khan, Baba Ramdev On Salman Khan, Baba Ramdev Comments On Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com