आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, जिन्होंने हाल ही में सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने 30 साल के करियर के बारे में बात की, जिसके कारण वह परिवार पर ध्यान नहीं दे पाए. इस दौरान वह इमोशनल हो गए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आमिर खान ने तीन शादी की हैं. पहली शादी रीना दत्ता से हुई, जिनके साथ दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. दूसरी शादी किरण राव से की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है. जबकि पिछले दिनों उन्होंने तीसरी शादी गौरी स्प्रैट की, जिनका पहली शादी से एक बेटा है.
आमिर खान ने परिवार संग रिश्तों पर क्या कहा
कोविड-19 महामारी के दौरान आए एक अहम मोड़ को याद करते हुए, आमिर ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने काम में लगभग 30 साल बिता दिए और फिर उन्हें एहसास हुआ कि इस दौरान उनके परिवार के साथ बिताने के लिए उनके पास समय ही नहीं बचा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "कोविड के दौरान जब मैं बैठा था और सोच रहा था तो मुझे लगा कि मेरी जिंदगी के लगभग 30 साल बीत चुके हैं. एक, दो या पांच साल तक किसी काम में पूरी तरह डूबकर, एक दीवाने की तरह मेहनत करना तो ठीक है. लेकिन अगर ऐसा 30 साल तक चलता रहे, तो इसका मतलब है कि आपने अपने रिश्ते खो दिए हैं. आपके बच्चे बड़े हो गए हैं. वे अब वयस्क हो चुके हैं. इसलिए मुझे बहुत कुछ खोने का गहरा एहसास हुआ."
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इस दौरान एक्टर की आंखों में आंसू आ गए. हालांकि पीछे मुड़कर देखने पर उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि यह विचार मुझे 56 साल की उम्र में आया, न कि 86 साल की उम्र में, जब कुछ भी कर पाना बहुत देर हो चुकी होती."
आमिर खान को लगा था जब डर
1988 में आई कयामत से कयामत तक के बाद आमिर खान की सफलता का दौर शुरु हुआ. लेकिन उनके लिए यह एक तरह का जाल बन गई क्योंकि इसकी सफलता के तुरंत बाद, आमिर ने छह महीने के भीतर नौ प्रोजेक्ट साइन कर लिए. शुरुआत में जो एक बेहतरीन मौका लग रहा था, वह जल्द ही उनके लिए एक भारी बोझ बन गया. जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं, तो एक्टर उम्मीदों के बोझ तले दब गए. उन्हें डर सताने लगा कि कहीं लोग उन्हें सिर्फ 'वन-हिट वंडर' मानकर न रह जाएं. उन्होंने याद करते हुए बताया कि जब एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हो गईं, तो वे घर लौटकर अपनी पहली पत्नी रीना के सामने रो पड़े थे. 'वन-फिल्म वंडर' का ठप्पा लगने के डर पर उन्होंने कहा, "उस समय, मानसिक और भावनात्मक रूप से, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी दलदल में फंस गया हूं. मैं धीरे-धीरे नीचे धंसता जा रहा था और बाहर निकलने के लिए मैं जितना ज्यादा संघर्ष करता, उतना ही गहरा धंसता चला जाता."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं