उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर 230 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. कार क्रैश होने से पहले कार के अंदर का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार क्रैश होने से पहले ड्राइवर से कह रहे थे कि स्पीड 300 किलोमीटर तक मार. इसी दौरान एक साथी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चारों मरेंगे.. और थोड़ी ही देर बाद वह बात सच हो गई.
बीएमडब्ल्यू कार सुल्तानपुर से दिल्ली जा रही थी, और यात्रियों में से एक स्पीडोमीटर प्रदर्शित करने के लिए कार के अंदर से फेसबुक पर लाइव वीडियो स्ट्रीम कर रहा था.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार एक कंटेनर की चपेट में आ गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय बीएमडब्ल्यू कार 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तरफ बढ़ रही थी. तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ट्रक से कार टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चारों की मौत हो गई.
खनन माफिया जफर गिरफ्तार, पीछा करते हुए मुठभेड़ में हुई थी बीजेपी नेता की पत्नी की मौत: पुलिस
35 वर्षीय डॉ आनंद प्रकाश, जो रोहतास के एक निजी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे, कथित तौर पर उस वक्त गाड़ी ड्राइव कर रहे थे, जबकि उनके एक सह-यात्री को उन्हें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छूने के लिए प्रेरित करते हुए वीडियो में सुना जा सकता है. विडंबना यह है कि ड्राइवर को स्पीड बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने से ठीक पहले उन्होंने लाइव स्ट्रीम के दौरान कहा भी कि "चारो मरेंगे" और यह बात सच हो गई.
VIDEO: यूपी में सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों से ठसाठस भरी ट्रेनें और बसें, दिखी अराजक स्थिति
डॉ प्रकाश ने सभी सहयात्री साथियों से अपनी सीट बेल्ट बांधने के लिए भी कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि सड़क पर एक लंबा सुनसान रास्ता मिलने पर वह तेजी से कार भगाएंगे.
वीडियो में दिखाया गया है कि ड्राइवर के बगल में एक कैन रखा हुआ है और वीडियो स्ट्रीम करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा है, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उनमें से कोई शराब के नशे में था या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं