यूक्रेन में रूसी सेना भयंकर तबाही मचा रही है. इसको लेकर अमेरिका और रूस में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच दोनों देशों के पारस्परिक सहयोग की एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई है. दोनों देशों के अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से रूसी स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर वापस लौटे. वे बुधवार को कजाकिस्तान में पैराशूट से उतरे. नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई (Mark Vande Hei) और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव और प्योत्र डबरोव (Anton Shkaplerov and Pyotr Dubrov) को ले जाने वाले कैप्सूल अंतरिक्ष स्टेशन ISS से लौटे और कई घंटे बाद पैराशूट की सहायता से पृथ्वी पर लैंडिंग की.
बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री वंदे हेई स्पेस में 355 दिन रहे. 2016 में स्कॉट केली ने 340 दिन स्पेस में बिताए थे. नासा एडमिनेस्ट्रशन में काम कर रहे बिल नेल्सन ने एक बयान में कहा कि मार्क के इस मिशन ने न केवल रिकॉर्ड ब्रेक किया है, बल्कि चंद्रमा, मंगल और उससे आगे के खोज को लेकर खोजकर्ताओं के लिए एक मार्ग भी प्रशस्त किया है. नेल्सन ने कहा कि नासा और देश को मार्क के घर में स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
US astronaut returns to Earth with two Russian Cosmonauts in Russian space capsule
— ANI Digital (@ani_digital) March 30, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/7KQ1y2Cq7t#USA #InternationalSpaceStation pic.twitter.com/GQSGXjS3Zw
बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध में जारी तनाव के बीच वंदे हेई ने वापसी के सभी प्रोसिजर का पालन किया. डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की एक छोटी नासा टीम तैयार थी. नासा का कहना है कि दोनों देश आईएसएस पर सहयोग करना जारी रख रहे हैं, हालांकि रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद गुस्से में कई सारे ट्वीट्स किए थे और कहा था कि रूस इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को प्रभावित करने की बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं