रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव (Russian Foreign Minister Sergey Lavrov) ने मंगलवार को कहा कि रूसी पक्ष ने भारतीय कंपनियों के साथ कोविड-19 (Covid-19) रोधी स्पुतनिक v (sputnik v) टीके की 70 करोड़ खुराक के उत्पादन के लिये कई अनुबंध किये हैं . उन्होंने भारतीय टीके का रूस में उत्पादन किये जाने की संभावना का संकेत भी दिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक मुद्दों पर वार्ता के बाद रूसी विदेश मंत्री लॉवरोव ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारत की टीका निर्माण क्षमता की सराहना की और कहा कि रूस कोरोना वायरस महामारी से निपटने वाले टीका के लिये उससे करीबी सहयोग बनाये हुए है.
भारत-रूस के बीच बैठक : चीन के साथ नजदीकी पर रूसी विदेश मंत्री से पूछा गया सवाल तो ये मिला जवाब
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा कि रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने कोविड-19 रोधी स्पुतनिक v टीके की 70-75 करोड़ खुराक के उत्पादन के लिये भारतीय कंपनियों के साथ अनुबंध किये हैं. रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि यह भारत में निर्माण क्षमता के कारण संभव हो सका है . लॉवरोव ने कहा, ‘‘ मैं रूस में भारतीय टीके के उत्पादन को लेकर आगे सहयोग की स्थिति को अलग नहीं रख रहा हूं . मैं समझता हूं कि विशेषज्ञ इस बारे में चर्चा करेंगे और ऐसे सहयोग की क्षमता का मूल्यांकन करेंगे . ''
अमेरिका को यह समझने की जरूरत है कि भारत के रूस के साथ पुराने संबंध हैं : US एडमिरल
रूसी विदेश मंत्री ने भारतीय टीके कोवैक्सीन के भविष्य में रूस में निर्माण की संभावना के बारे में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की . वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में फार्मा क्षेत्र में भारत और रूस का सहयोग और महत्वपूर्ण हो गया है . रूसी टीके का भारत में उत्पादन को लेकर चर्चा जारी है . स्पुतनिक v टीके के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा हुई है और स्पष्ट है कि इस बारे में हमारे नियामक प्राधिकार को फैसला करना है . जयशंकर ने कहा कि भारत ने अभी तक 3-4 देशों को कोवैक्सीन टीके की आपूर्ति की है . गौरतलब है कि भारत यात्रा के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे .
Video : अफवाह बनाम हकीकत: भारत का रुख कब करेंगी अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन कंपनियां? जानिए...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं