विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2011

रूसी महिला छेड़छाड़ मामले में भोपाली के खिलाफ आरोप पत्र

पणजी: गोवा पुलिस ने भोपाल के एक व्यवसायी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। उस पर रूस की एक 25 वर्षीय महिला के साथ राज्य के कालनगुट तट पर छेड़खानी करने का आरोप है। यह घटना मंगलवार शाम की है और आरोपी के खिलाफ घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया। रूसी लड़की की शिकायत के बाद कालनगुट पुलिस ने उसी रात 49 वर्षीय व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का आरोप है कि वह समुद्र में नहा रही थी, तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की ने जैसे ही शोर मचाया वहां मौजूद लोगों ने इस आदमी को पकड़कर इसकी धुनाई कर दी। मापुसा के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल आरोप पत्र में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 354 और 427 के तहत आरोप निर्धारित किए गए हैं। महिला कुछ रूसी लोगों के समूह के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने आई थी। उसका कहना है कि वह अगले चार दिन के भीतर भारत छोड़कर चली जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
भारत युद्ध नहीं, डायलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थक : BRICS समिट में PM मोदी ने फिर दोहराई शांति की बात
रूसी महिला छेड़छाड़ मामले में भोपाली के खिलाफ आरोप पत्र
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Next Article
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com